दर्यापुर-दहीहंडा मार्ग के नालों की मरम्मत की मांग, किसानों ने PWD को सौंपा ज्ञापन

Drain Repair Demand:  दर्यापुर-दहीहंडा मार्ग पर सामदा से भागडी नाला पुल तक सड़क किनारे बने नालों की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर किसानों ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा। 
daryapur dahihanda road drain repair demand farmers memorandum
Drain Repair (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PWD Amravati: दहीहंडा मार्ग पर सामदा गांव से भागडी नाला पुल तक सड़क के किनारे बने नालों की तुरंत मरम्मत करने और पानी की सही निकासी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। किसान विलास नवलकार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है।

बारिश में होगी परेशानीज्ञापन में कहा कि संबंधित सड़क के दोनों ओर कई किसानों के खेत हैं। सड़क से बहकर आने वाला बारिश का पानी सीधे खेतों में घुस जाता है, जिससे खेतों में बड़ेबड़े गड्ढे और नाले बन गए हैं। इसके कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बह जा रही है और पानी रोकने वाले मेड़ बांध टूटने से फसलों व जमीन का भारी नुकसान हुआ है।

खेतों में घुस रहा बारिश का पानी

चूंकि अब मानसून बारिश का मौसम बेहद नजदीक है और बुआई से पहले खेतों की तैयारी मशक्कत के काम शुरू हैं, ऐसे में नालों की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों तक जाने वाले रास्तों पर बड़ी रुकावटें पैदा हो रही हैं। इससे किसानों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने लोक निर्माण विभाग से की कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पहले से ही फसलों की बर्बादी और कम पैदावार के संकट से जूझ रहे किसानों की आर्थिक स्थिति इसके कारण और बदतर होती जा रही है। इस समय विलास नवलकार, संतोष नवलकार, अमोल नवलकार, गोपाल खेडकर, निरंजन चावरे, विट्ठल नवलकार, विजय नवलकार, अमित नवलकार, गजानन अडबोल और रवि पाचपोहे सहित कई किसान उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com