- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bjp Rebellion Chandrashekhar Bawankule Visit Amravati Municipal Election News
भाजपा में ‘बगावत’ की आग बुझाने अमरावती आ रहे पालकमंत्री, टिकट बंटवारे ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें
Amravati Politics: अमरावती मनपा चुनाव में भाजपा की अंतर्कलह चरम पर है। नाराज बागियों को शांत करने के लिए खुद पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शहर पहुंच रहे हैं। साथ ही मंत्री पंकज भोयर भी पहुंचेंगे।
- Written By: आकाश मसने

चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule Amravati Visit News: महानगरपालिका चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ और खींचतान का दौर शुरू हो गया है। अमरावती में इस समय सबसे अधिक हलचल भारतीय जनता पार्टी के भीतर देखी जा रही है। पार्टी में बड़े पैमाने पर हुई बगावत और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले आज शहर के दौरे पर हैं। उनके साथ राज्यमंत्री पंकज भोयर भी शहर पहुंच रहे हैं।
निष्ठावानों की अनदेखी से उपजा भारी आक्रोश
भाजपा में इस बार टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आरोप है कि पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कांग्रेस और अन्य दलों से आए पदाधिकारियों को उम्मीदवार बनाया गया है। इस ‘पैराशूट लैंडिंग’ की वजह से भाजपा दो खेमों में बंटती नजर आ रही है। बुधवार को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रमुखों और पदाधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली, जिससे शहर का सियासी पारा चढ़ गया है।
नामांकन में तकनीकी खामियां और उलटफेर
पार्टी के भीतर केवल बगावत ही नहीं, बल्कि तकनीकी मोर्चे पर भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजापेठ प्रभाग से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार राजेश शादी का नामांकन त्रुटियों के चलते रद्द हो गया है। वहीं, रुक्मिणी फ्रेजरपुरा प्रभाग में अर्पणा ठाकरे समय पर पार्टी का ‘एबी फॉर्म’ नहीं जोड़ सकीं, जिसके कारण अब उन्हें निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ेगा। इन घटनाओं ने पार्टी की चुनावी तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
साईं नगर प्रभाग में ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’
साईं नगर प्रभाग इस समय चुनाव का सबसे चर्चित केंद्र बना हुआ है। यहां भाजपा नेता तुषार भारतीय और विधायक रवि राणा के करीबी सचिन भेंडे के बीच सीधा मुकाबला है। तुषार भारतीय ने भेंडे के नामांकन पर ‘मनपा ठेकेदार’ होने का आरोप लगाकर आपत्ति जताई थी। बुधवार देर रात बडनेरा चुनाव कार्यालय पर भारी गहमागहमी रही, लेकिन चुनाव अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सचिन भेंडे की उम्मीदवारी बरकरार रखी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें:- ‘मुंबई में मराठी महापौर नहीं चाहती BJP’, संजय राउत ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- बाहर से आए…
बच्चू कडू का भाजपा पर करारा प्रहार
भाजपा के इस आंतरिक कलह पर प्रहार जनशक्ति संगठन के प्रमुख बच्चू कडू ने चुटकी ली है। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ता होने के बावजूद भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर पा रही है। कडू ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने सालों तक पार्टी के लिए दरी बिछाई, आज उनका टिकट काटकर दूसरों को दिया जा रहा है, ऐसे नेतृत्व को ‘शर्म आनी चाहिए’।
पालकमंत्री और राज्यमंत्री का दौरा
बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले दोपहर 12:30 बजे अंबादेवी संस्थान में दर्शन के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर अंजनगांव सुर्जी में दर्शन के पश्चात संगठनात्मक चर्चा करेंगे। अब देखना यह है कि क्या बावनकुले बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने में सफल होते हैं या बगावत की यह चिंगारी भाजपा के विजय रथ को रोक देगी।
Bjp rebellion chandrashekhar bawankule visit amravati municipal election news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
May 25, 2026 | 01:16 PMमहाराष्ट्र में खेती के सीजन के बीच डीजल की भारी किल्लत, परभणी में कालाबाजारी का आरोप; भड़के किसान
May 25, 2026 | 01:14 PMमहाराष्ट्र में तंबाकू नियंत्रण कानून होगा और सख्त, तहसील समितियों को मिलेगा फंड
May 25, 2026 | 01:14 PMRoad Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 01:13 PMपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
May 25, 2026 | 01:05 PMMotorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
May 25, 2026 | 01:05 PMWaqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव
May 25, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














