Amravati News: अट्रॉसिटी कानून को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में भीम ब्रिगेड संगठन ने सामाजिक न्याय मंत्री संजय सिरसाट के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस समय संगठन की ओर से मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया. आंदोलन दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री सिरसाट के विरोध में जमकर नारेबाजी की.
संगठन का आरोप है कि कानून में पहले गिरफ्तारी के बजाय जांच के बाद एफआईआर और गिरफ्तारी की बात से समाज में जातिवादी मानसिकता रखने वालों को बढ़ावा मिलेगा और बहुजन समाज पर अन्याय बढ़ सकता है. इसी के विरोध में संगठन ने मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए निषेध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की.
इस मौके पर भीम ब्रिगेड के संस्थापक राजेश वानखड़े, अविनाश जाधव, धीरज राऊत, केवल हिवराले, रोशन गवई, अमित कुलकर्णी, मंगेश गवई, अशुमन इंगले, अजय तायडे, आकाश कांबले सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.