Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा पुलिस की सख्ती, तलवार से केक काटकर वीडियो पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sword Cake Cutting: भंडारा के टाकली में जन्मदिन पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 28, 2026 | 05:46 PM

Birthday Celebration (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Birthday Celebration: जन्मदिन के अवसर पर तलवार से केक काटकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना टाकली के एक युवक को महंगा पड़ गया। भंडारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक युवक ने अपने जन्मदिन समारोह के दौरान घातक हथियार तलवार से केक काटा और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

यह पोस्ट पुलिस के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने तकनीकी जांच के माध्यम से युवक की पहचान की। इसके बाद टाकली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया पोस्ट बनी सबूत

पुलिस का कहना है कि जन्मदिन या अन्य समारोहों में तलवार, बड़े चाकू अथवा अन्य घातक हथियारों का प्रदर्शन और उनका उपयोग कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्य समाज, विशेषकर युवाओं के बीच गलत संदेश फैलाते हैं तथा भय का वातावरण पैदा करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन

सॉरी बोलने के बाद भी नहीं माना सनकी हमलावर, दौड़ाकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, मुंबई लोकल में फिर खूनी खेल

यवतमाल में दूध की शुद्धता पर उठे सवाल, ग्राहक पंचायत ने नियमित जांच की मांग की

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन

ये भी पढ़े: ‘यह हिंदुत्व के साथ गद्दारी है…’ परभणी में बरसे उद्धव ठाकरे; राम मंदिर से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक पर बोला हमला

तलवार से केक काटने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

भंडारा पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति हथियार से केक काटते हुए फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में इस प्रकार की कोई घटना दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Bhandara sword cake cutting case social media 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 05:30 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.