Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर साइकिल वारी, श्रद्धा और जागरूकता का अनोखा अभियान
Pandharpur Wari Cycle Yatra: भंडारा से 750 किलोमीटर लंबी साइकिल वारी पंढरपुर के लिए रवाना हुई। विठ्ठल भक्ति से प्रेरित इस यात्रा में साइकिल प्रेमी 13 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेंगे।
Cycling Wari (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Cycling Wari: एक ही लगन विठ्ठल की यात्रा भक्ति की लक्ष्य पंढरपुर की भावना से प्रेरित होकर बायसिकल एसोसिएशन, भंडारा द्वारा आयोजित भंडारा से पंढरपुर साइकिल वारी बहिरंगेश्वर मंदिर, खतलाव से भक्तिमय वातावरण में रवाना हुई।
भक्ति के जयघोष के बीच हुआ शुभारंभसुबह से ही बहिरंगेश्वर मंदिर परिसर में वारकरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामकृष्ण हरि और जय हरि विठ्ठल के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साइकिल यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागी पारंपरिक सफेद वारकरी वेशभूषा में नजर आए। करीब 750 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी कर पंढरपुर पहुंचने के संकल्प के साथ सभी साइकिल वीर उत्साहपूर्वक रवाना हुए।
भंडारा में साइकिल वारी का शुभारंभ
जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदनगांधी चौक में नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, नगरसेवक आशु गोंडाणे तथा मंगेश वंजारी ने साइकिल यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर ने कहा कि यह केवल साइकिल रैली नहीं, बल्कि विठ्ठल भक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने कहा कि 750 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने का इन साइकिल यात्रियों का संकल्प समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक जिले के इगतपुरी में मूसलाधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलजमाव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
नागपुर मनपा का कड़ा रुख: बैठक में पार्षदों ने जताई आपत्ति, तो अचानक शुरू हुई सफाई कर्मियों की गिनती
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक परियोजना पर उठे सवाल, उद्घाटन के दो महीने बाद ही सड़क पर उभरे गड्ढे, विपक्ष ने घेरा
बुलढाणा में मिलावट पर कार्रवाई तेज, खाद्य व्यापारियों में बढ़ी लाइसेंस की जागरूकता
ये भी पढ़े: चांदूर रेलवे में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, युवाओं ने छात्र हितों के लिए किया ऐलान
पर्यावरण और फिटनेस का संदेश
बायसिकल एसोसिएशन, भंडारा के इस अभियान में अमोल वाडीभस्मे, अमोल मानापुरे, दादा ठाकरे, सुधीर गायधने, फौजदार राजकुमार बावणकर, प्रमोद नेवारे, डॉ. अजय आगासे और प्रवीण कारेमोरे सहित अनेक साइकिल प्रेमी शामिल हैं। साइकिल वीरों का यह जत्था 13 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेगा। आयोजकों का विश्वास है कि यह यात्रा समाज में भक्ति, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता और उत्साह का संचार करेगी।
