विश्व साइकिल दिवस: भंडारा में साइक्लिंग से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, 10 वर्षों से सक्रिय है एसोसिएशन

World Bicycle Day: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भंडारा की बायसिकल एसोसिएशन ने साइक्लिंग के स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक लाभों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया।
world bicycle day bhandara cycling healthy lifestyle awareness campaign
Cycling Benefits (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bicycle Association Bhandara: विश्व साइकिल दिवस 3 जून को मनाया जाता है। इसी पृष्ठभूमि पर साइक्लिंग के लाभों को जनमानस तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने के उद्देश्य से भंडारा में बायसिकल एसोसिएशन पिछले 10 वर्षों से सक्रिय रूप से काम कर रही है।

साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइक्लिंग के स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरण के प्रति सकारात्मक प्रभाव और आर्थिक फायदे जैसे पहलुओं पर जनजागरूकता फैलाने हेतु बायसिकल एसोसिएशन भंडारा ने विशेष पहल की है। जिसका उद्देश्य यह संदेश देना था कि साइक्लिंग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी विकल्प है।

स्वस्थ आदतों का विकास

भंडारा जिले में पिछले कुछ वर्षों से साइक्लिंग के प्रति उत्साह तेजी से बढ़ा है। 2016 में बायसिकल एसोसिएशन भंडारा की स्थापना की गई, जिसमें डॉक्टर, वकील, उद्यमी, व्यापारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हैं। 2018 से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली सायक्लोथॉन स्पर्धाओं ने जिले में साइक्लिंग की संस्कृति को मजबूत किया। कोरोना काल के दौरान थोड़ी रुकावट आई, लेकिन 2022 में मेरी वसुंधरा अभियान के अंतर्गत आयोजित साइकिल परेड में 2000 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। उसके बाद भी कई नवाचारों और अभियानों के माध्यम से साइकिल प्रेमियों के लिए नए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य में सुधार

भंडारा बायसिकल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज हरडे ने कहा कि साइक्लिंग से हृदय स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित रहता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और ब्लड प्रेशर व डायबिटीज पर नियंत्रण रहता है। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

महत्व समझने लगे लोग

साइकिलिस्ट गौरव सेलोकर ने कहा कि लोग अब साइक्लिंग के महत्व को समझने लगे हैं। साइकिल अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि समय की मांग है। यह अब इंधन बचत तक सीमित न रहकर स्वास्थ्य का अंग बन चुका है।

आदत बना लें

साइकिलिस्ट राजकुमार बावनकर ने कहा कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभकारी है। इसे औपचारिकता के बजाय रोज़ की आदत बनाना चाहिए।

अधिक प्रभावी व्यायाम

साइकिल प्रेमी शैलेश काले ने कहा कि दौड़ने की तुलना में साइक्लिंग अधिक प्रभावी व्यायाम है। यह हर व्यक्ति के सामर्थ्य में है और इससे न केवल स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा और मानसिक शांति भी मिलती है।

बायसिकल एसोसिएशन सचिव ओंकार नखाते ने कहा कि भंडारा शहर में साइक्लिंग के लिए विशेष आधारभूत सुविधाएं जैसे सुरक्षित साइकिल ट्रैक और सार्वजनिक साइकिल पार्किंग की जरूरत है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com