Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: नियमों के खिलाफ बार संचालक आक्रामक सामूहिक लाइसेंस सरेंडर करने की दी चेतावनी

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 04:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati District: अमरावती जिले के बार संचालकों ने राज्य सरकार द्वारा लाइसेंस शुल्क में भारी वृद्धि और नई दमनकारी शर्तों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. शराब कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सामूहिक रूप से अपने लाइसेंस सरकार को सरेंडर जमा कर देंगे. इस घोषणा से आबकारी विभाग और मदिरा व्यवसाय में हड़कंप मच गया है. फोटो बार एसोसिएशन अमरावती जिला परमिट रूम एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया.

एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन मोहोड ने बताया कि कोरोना काल के बाद से यह व्यवसाय अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है. ऐसे में सरकार ने लाइसेंस शुल्क में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. अब एफ3 F3 लाइसेंस के लिए करीब 5.60 लाख रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. शराब पर 10 वैट लगाने से ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और व्यापार घाटे में जा रहा है.

ईमानदार व्यापारियों को नुकसान संचालकों ने आरोप लगाया कि एक ओर वैध व्यापारियों पर टैक्स का बोझ डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर और जिले में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. कई होटल बिना लाइसेंस के खुलेआम शराब परोस रहे हैं. कुछ जगहों पर अतिक्रमण कर अवैध अहाते चलाए जा रहे हैं. प्रशासन इन अवैध धंधों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है, जिससे ईमानदारी से टैक्स भरने वाले व्यापारियों को नुकसान हो रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में स्वयंसेवक भरोसे शिक्षा, विधायक बडोले ने उठाई मानधन बढ़ाने की मांग, शिक्षकों के पद खाली

मौदा में गैस सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय संकट में, सिलेंडर आपूर्ति ठप

शिरपुर में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर’ आयोजित

अकोला की 76 ग्राम पंचायतों में 13 सरपंच व 126 सदस्य पदों पर उपचुनाव

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्री से लाइसेंस फीस में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने, शराब पर लगने वाले 10 वैट को कम या पूरी तरह रद्द करने, जनसंख्या के आधार पर फीस तय करने के फैसले को बदलने, लाइसेंस शुल्क की संरचना को व्यापार के अनुकूल और व्यावहारिक बनाने की मांग ज्ञापन के जरिए की है. पूर्व में कई बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार ने ध्यान नहीं दिया. अब उनके पास लाइसेंस सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

Bar operators aggressive against rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 03:42 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.