Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला की 76 ग्राम पंचायतों में 13 सरपंच व 126 सदस्य पदों पर उपचुनाव

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 05:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया है. अकोला जिले की 76 ग्राम पंचायतों में 13 सीधे सरपंच पद और 126 सदस्य पद रिक्त हैं.

इन पदों के लिए उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे.जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने सभी प्रशासनिक यंत्रणाओं को निर्देश दिए हैं कि आयोग की सूचनाओं का कड़ाई से पालन किया जाए और चुनाव क्षेत्र में आदर्श आचारसंहिता का उल्लंघन न हो.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता होगी.सभी विभागों को आचारसंहिता का पालन करने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के निर्देश दिए गए हैं. अकोला जिले में होने वाले इन उपचुनावों से ग्राम पंचायतों में रिक्त पद भरकर प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल

मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल

अमरावती में भाईचारे के साथ मनाई गई ईदउलफित्र, ईदगाह में अदा की गई नमाज

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, वाशिम में रबी फसलों पर ढाया कहर

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी. नागरिकों से अपेक्षा है कि वे लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. नोटिस जारी करने की तारीख तहसीलदारों द्वारा चुनाव की नोटिस 30 मार्च को प्रकाशित की जाएगी.

नामांकन पत्र दाखिल करना 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक शनिवार और रविवार को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे.नामांकन पत्रों की छानबीन 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से छानबीन की जाएगी.नामांकन पत्र वापस लेना 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे.

उम्मीदवारों की अंतिम सूची

  • 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.
  • मतदान आवश्यक होने पर मतदान 28 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा.
  • मतगणना और परिणाम 29 अप्रैल को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.
  • अधिसूचना जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा चुनाव परिणाम की अधिसूचना 6 मई को जारी की जाएगी.

By elections for 13 direct sarpanch and 126 member posts in the district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 05:09 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.