- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Anjangaon Surji Mandi Hamal Strike Heatwave Apmc Crisis 2026
अंजनगांव सुर्जी: मंडी में हमालों की हड़ताल से कारोबार ठप, भीषण गर्मी में कामगार के बेहोश होने पर भड़का गुस्सा
Amravati News: अंजनगांव सुर्जी मंडी में लू लगने से एक हमाल के बेहोश होने के बाद कामगारों ने हड़ताल कर दी। संचालक मंडल के अपात्र होने से मंडी में प्रशासनिक अराजकता की स्थिति बनी हुई है।

Amravati Heatwave News: अंजनगांव सुर्जी की कृषि उपज बाजार समिति इन दिनों पूरी तरह अव्यवस्था का शिकार होती नजर आ रही है। संचालक मंडल के अपात्र घोषित होने के ठीक दूसरे दिन ही बाजार समिति में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।
भीषण गर्मी के चलते एक हमाल के बेहोश होकर गिरने के बाद हमालों ने काम बंद आंदोलन छेड़ दिया, जिससे बाजार में खरीदबिक्री के सभी काम ठप हो गए। फोटो मंडी1,2 शनिवार को साप्ताहिक बाजार के चलते गेहूं और अन्य अनाज की भारी आवक थी। सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
इसी दौरान करीब 11 बजे हमाली का काम कर रहे अब्दुल जुनैद 31 तेज गर्मी के कारण लू लगने से बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद हमालों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए पहले ही बाजार समिति से यार्ड में छाया के लिए नेट लगाने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे नजरअंदाज किया।
सम्बंधित ख़बरें
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
मदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट
इसके विरोध में हमालों ने साफ कह दिया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई जब हमाल कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। समिति में केवल दो स्थायी कर्मचारी हैं और प्रभारी सचिव छुट्टी पर होने के कारण पूरा कामकाज ठप हो गया।
इससे किसानों का माल तौलने और भराई का काम रुक गया, और उन्हें तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। आखिरकार व्यापारी विजुभाऊ भांबुरकर, जगदीश शेळके, मोहम्मद सिद्दीक और संजय चोरे ने पहल कर स्थिति को संभाला। बातचीत के बाद यह तय हुआ कि यदि जल्द नेट नहीं लगाया गया, तो अगले दिन से सुबह 8 से 11 बजे तक ही काम किया जाएगा।
इस समझौते के बाद दोपहर करीब ढाई बजे हमालों ने काम दोबारा शुरू किया। प्रशासक की नियुक्ति नहीं इस पूरे घटनाक्रम ने बाजार समिति की बदहाल व्यवस्था को उजागर कर दिया है। संचालक मंडल के अपात्र होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा प्रशासक की नियुक्ति नहीं किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई है।
कर्मचारियों की कमी और जिम्मेदार अधिकारियों के अभाव में समिति का कामकाज पूरी तरह चरमरा गया है। बाक्स प्रशासन तत्काल ध्यान दें प्रशासक के अभाव में बाजार समिति में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। यदि हमने मध्यस्थता नहीं की होती, तो किसानों और हमालों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो सकता था। प्रशासन को इस मामले में तत्काल ध्यान देना चाहिए।
Anjangaon surji mandi hamal strike heatwave apmc crisis 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
May 14, 2026 | 01:32 PMचीन को ‘ड्रैगन’ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
May 14, 2026 | 01:30 PMMP में राहुल खुद संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस संगठन की करेंगे समीक्षा, संभागों में जाकर जानेंगे जमीनी हकीकत
May 14, 2026 | 01:27 PMऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
May 14, 2026 | 01:26 PMनेपाल में सड़क पर भिड़े दो विशाल गैंडे, चितवन के पास खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
May 14, 2026 | 01:26 PMमदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
May 14, 2026 | 01:25 PMOTT पर पहली बार दिखेगा हिन्दी साहित्य का जलवा, 15 मई को रिलीज होगी ‘Vimal Khanna’, ट्रेलर हुआ रिलीज
May 14, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM












