- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Anjan Gaon Surji Residential School Negligence Orphan Student Hospitalized Investigation
अस्पताल में अनाथ छात्रा को अकेला छोड़ने का मामला, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
अमरावती के अंजनगांव सुर्जी में एक अनाथ छात्रा को अस्पताल में अकेला छोड़ने के मामले में आवासीय स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। छात्रा की स्थिति और देखभाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Anjangaon Surji News: अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी में एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक अनाथ छात्रा को इलाज के दौरान अस्पताल में अकेला छोड़ दिए जाने से आवासीय स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार नाबालिग कक्षा 7वीं की छात्रा है, जो अंजनगांवसुर्जी के पांढरी में पढ़ती है। पेट दर्द की शिकायत के चलते उसे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार से छात्रा का इलाज जारी है, लेकिन इस दौरान स्कूल की मुख्याध्यापिका या अधीक्षिका ने एक बार भी अस्पताल जाकर उसकी स्थिति का जायजा नहीं लिया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने केवल चौकीदार के माध्यम से छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया और इसके बाद पूरी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
इलाज के दौरान छात्रा की तबीयत और बिगड़ गई तथा उसे खून की उल्टियां होने लगीं, जिससे वह काफी भयभीत हो गई। उसके साथ मौजूद उसकी बुजुर्ग रिश्तेदार शांताबाई इंगले की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें भी सलाईन चढ़ानी पड़ी। इस स्थिति में छात्रा पूरी तरह असहाय नजर आई।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
मामले की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता और भोई संगठन के अध्यक्ष अशोक मोरे अस्पताल पहुंचे और छात्रा की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि छात्रा पूरी तरह अनाथ है।
जब इस मामले में स्कूल की मुख्याध्यापिका कल्पना हजारे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कथित रूप से कहा, “छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराना ही हमारा काम है, उसके बाद हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं।” इस बयान के बाद स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस घटना ने सरकारी आवासीय स्कूलों में रहने वाले अनाथ और जरूरतमंद बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है।
जांच की जाएगी
- वस्तीगृह के संबंधित अधिकारी की जांच की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राजेंद्र जाधव, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता अधिकारी कोई देखने तक नहीं आया
- बच्ची को अस्पताल में छोड़ दिया गया, कोई देखने तक नहीं आया। मैं भी बीमार पड़ गई हूं, अब उसकी देखभाल कौन करेगा।
शांताबाई इंगले, छात्रा की रिश्तेदार
Anjan gaon surji residential school negligence orphan student hospitalized investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
May 09, 2026 | 09:05 PM‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
May 09, 2026 | 09:04 PMदिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
May 09, 2026 | 08:56 PMफलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
May 09, 2026 | 08:38 PMCucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
May 09, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














