Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती जिला परिषद को फिर मिलने जा रही महिला अध्यक्ष, ठाकरे 2 बार निभा चुकी जिम्मेदारी

Amravati News: अमरावती जिले में नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस बार भी जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 13, 2025 | 12:45 PM

अमरावती जिला परिषद (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Elections: अमरावती जिले की 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इन चुनावों के तहत कुल 278 सदस्य चुने जाएंगे, जिनमें से 141 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें से 66 महिला सदस्य सामान्य वर्ग से होंगी।

अब तक जिला परिषद में 31 अध्यक्ष

ग्रामविकास विभाग द्वारा घोषित आरक्षण के अनुसार, जिला परिषद अध्यक्ष पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अब तक जिला परिषद को 31 अध्यक्ष मिल चुके हैं, जिनमें 5 महिला अध्यक्षों ने 6 बार पद संभाला है। अब सातवीं बार भी महिला को यह जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

जिला परिषद में वर्तमान में (21 मार्च 2022 से) प्रशासक कार्यरत हैं। लगभग साढ़े तीन वर्षों के बाद चुनाव होने जा रहे हैं। जिले में कुल 59 गट (वार्ड) हैं, जिनका आरक्षण अभी घोषित नहीं हुआ है। लेकिन अध्यक्ष पद का आरक्षण सामने आने के बाद गट आरक्षण भी जल्द घोषित होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

VFX Film Nagpur: नागपुर में बनी मूवी ‘नर मशीना’, हॉलीवुड स्टाइल की साइंस-फिक्शन फिल्म

स्टेशन पर टिकट काउंटरों की कमी, यात्री हो रहे परेशान, सीनियर DCM से शिकायत, संख्या बढ़ाने की मांग

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

Nagpur News: रंजिश में पड़ोसी की हत्या, दो बेटे घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला आरक्षित सीटों का वर्गानुसार विभाजन: अनुसूचित जाति (एससी) 22, अनुसूचित जनजाति (ST) 11, अन्य पिछड़ावर्ग (ओबीसी) 42, सामान्य वर्ग 66, कुल महिला सदस्य 141 में से 66 सामान्य वर्ग की महिलाएं।

नगर परिषदों में महिला आरक्षण

  • अचलपुर में कुल 42 सदस्य, इनमें 21 महिलाएं
  • अंजनगाव सुर्जी में 28 में से 14 महिलाएं
  • वरुड में 26 में से 13 महिलाएं
  • दर्यापुर में 25 में से 13 महिलाएं
  • चांदूर बाजार, चिखलदरा, धामणगाव रेल्वे, चांदूर रेल्वे, शेंदूरजना घाट में प्रत्येक में 20 सदस्य, जिनमें 10 महिलाएं
  • मोर्शी में 24 में से 12 महिलाएं
  • धारणी व नांदगाव खंडेश्वर नगर पंचायत में 17 में से 9 महिलाएं

यह भी पढ़ें – Alert! अमरावती में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप, 310 पॉजिटिव केस, 45,191 सैंपल की जांच

महिला अध्यक्षों का इतिहास (1994-2022)

महिला नेतृत्व का इतिहास काफी उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 1994-95 में सुमन सरोदे पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जिसके बाद उषा बेठेकर, विद्या वाटाणे
और सुरेखा ठाकरे ने यह जिम्मेदारी संभाली। सुरेखा ठाकरे दो बार अध्यक्ष के रूप में चुनी गई। जबति उषा उताणे ने भी इस पद की जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2014 में सुरेखा ठाकरे दूसरी बार अध्यक्ष बनी थीं, और अब लगभग 11 साल बाद फिर जिला परिषद को महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है। चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी है।

Amravati zilla parishad to get another woman president thakre held position twice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 12:45 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Zilla Parishad Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.