अमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक अमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक और ट
Amravati Crime News: अमरावती में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ ग्रामीण अपराध शाखा (LCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हायवा ट्रक और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस मामले में 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: केतकी मोडक
अवैध रेत तस्करी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - Pintrest)
Amravati Sand Smuggling Case Updates: अमरावती में अवैध रूप से बिना परमिट रेत की तस्करी करने वालों के खिलाफ ग्रामीण अपराध शाखा ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जाल बिछाकर दो हायवा ट्रक और एक ट्रैक्टर सहित कुल 45 लाख 87 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देश पर अपराध शाखा की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।
सामने आए 3 अलग अलग मामले
इसी दौरान मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर परतवाड़ा और शेंदुरजनाघाट थाने की सीमा में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। परतवाड़ा के कैकाडी पुरा रोड पर अग्रसेन भवन के सामने अवैध रेत ले जाते हुए एक ट्रैक्टर क्रमांक MH 27/L 6857 और बिना नंबर की ट्रॉली को पकड़ा गया।
इसमें करीब 1 ब्रास रेत कीमत 7 हजार और ट्रैक्टर सहित कुल 5 लाख 7 हजार रुपये का माल जब्त किया। मौके से आरोपी अरविंद गंगाराम मावसकर (28, गौलखेड़ा बाजार) को हिरासत में लिया, जबकि उसका साथी गोलू खान समशेर खान (देशमुख प्लॉट, परतवाड़ा) फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आफत की बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट के बीच आज भी स्कूल-गार्डन बंद, मिलन सबवे डूबा, प्रशासन हाई अलर्ट
भंडारा में बावनथड़ी परियोजना पीड़ितों का जलसमाधि आंदोलन, पानी में उतरकर अधिकारियों ने सुनी मांगें
नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
20 लाख से अधिक का माल हुआ जब्त
शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के पुसला टोल प्लाजा के पास रेत का अवैध परिवहन कर रहे हायवा ट्रक को रोका गया। ट्रक से 5 ब्रास रेत कीमत 40 हजार रुपये और 20 लाख रुपये का हायवा ट्रक ऐसा कुल 20 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया। कार्रवाई में आरोपी देवीदास गुलाबराव मरसकोल्हे (38), तुषार प्रकाश टेकाम (20) और दीपक काले को दबोचा गया। जगह से रेत तस्करी कर रहे एक अन्य ट्रक को भी जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें:- गर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
इसमें से भी 5 ब्रास रेत और ट्रक ऐसा कुल 20 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त हुआ। इस मामले में आरोपी गणेश रमेश कोकोडे (38), प्रशांत सूर्यभान कुमरे (19) और धनराज नथीले (सभी निवासी- पुसला) के खिलाफ कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सभी वाहनों और माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थानों के हवाले किया गया।
