जंगली जानवर बने किसानों के दुश्मन, अमरावती में सुअरों और हिरणों का आतंक, छह एकड़ अरहर की फसल बर्बाद
Wild Boar Attack: अमरावती के अंजनगांव सुर्जी में जंगली सुअरों और हिरणों ने किसान की छह एकड़ अरहर की फसल बर्बाद कर दी। दोबारा बुआई के बाद भी नुकसान झेल रहे किसान ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
अरहर की फसल नुकसान- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Tur Crop Damage: इस वर्ष बारिश की बेरुखी के कारण पहले से ही संकट में घिरे किसानों पर अब जंगली जानवरों के हमले का दोहरा संकट आ पड़ा है। तहसील के गावंडगांव बु. निवासी किसान प्रशांत सदाशिव देशमुख और सुषमा प्रशांत देशमुख की छह एकड़ में लगी अरहर की फसल जंगली सुअरों और हिरणों ने पूरी तरह से बर्बाद कर दी है। इससे उनका पूरा खरीफ सीजन खतरे में पड़ गया है और उन्होंने वन विभाग से नुकसान भरपाई की गुहार लगाई है।
बीज खा गए सुअर
देशमुख दंपति ने अपने छह एकड़ क्षेत्र में अरहर की बुआई की थी। लेकिन, अनियमित बारिश के कारण फसल उगने में देरी हुई। इसी बीच, जंगली सुअरों ने खेत में घुसकर जमीन में बोए गए बीज खोदकर खा लिए, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर दोबारा बुआई की और फसल को किसी तरह खड़ा किया। लेकिन, जैसे ही अरहर के पौधे जमीन से ऊपर आए, हिरणों के झुंड ने खेत पर धावा बोल दिया और पूरी फसल को तहसनहस कर दिया।
बीज खाने के बाद हिरणों ने उजाड़ी फसल
जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते आतंक के कारण किसानों को दिनरात अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे जंगली जानवरों को कोई चोट नहीं पहुंचा सकते, इसलिए उन्हें चुपचाप यह भारी नुकसान सहना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑटोनॉमस हुआ राम मेघे कॉलेज, अमरावती के छात्र अब स्किल बेस्ड शिक्षा के पढ़ेंगे पाठ
MPSC पेपर लीक मामले में नया ट्विस्ट: शिकायतकर्ता के यू-टर्न से मचा हड़कंप, रोहित पवार ने सरकार पर बोला हमला
अभिभावकों को भुगतनी पड़ रही बच्चों की गलतियों की सजा, यवतमाल में नाबालिगों को वाहन देने पर 279 केस दर्ज
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार
ये भी पढ़े: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
किसान परिवार पर बढ़ा आर्थिक संकट
वर्तमान में अंजनगांव सुर्जी तहसील के कई हिस्सों में हिरण, काले हिरण, नीलगाय और जंगली सुअरों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, जिससे कृषि फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। इस वजह से किसान गहरे आर्थिक संकट में फंस गए हैं। किसान प्रशांत देशमुख ने वन विभाग तत्काल पंचनामा करे और हुए नुकसान का पूरा मुआवजा जल्द से जल्द देने की मांग की।
