Amravati News: अमरावती में शराबी पति का कहर, पत्नी से मारपीट के बाद घर में लगाई आग

Amravati House Fire Incident: अमरावती के वरुड़ में शराब के नशे में पति ने पत्नी से मारपीट करने के बाद घर में आग लगा दी। आगजनी में फ्रिज, टीवी, सोफा समेत घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
amravati warud husband set house on fire after domestic dispute
अमरावती घरेलू विवाद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Domestic Dispute: शराब के नशे में धुत एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट करने, घर का सामान फेंकने और बाद में घर को आग के हवाले करने की घटना सामने आई। इस आगजनी में घर में रखा सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। वरुड़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता माया गोमकाले 40, सुरली, वरुड़, अमरावती और आरोपी भूषण विष्णुपंत गोमकाले 40 आपस में पतिपत्नी हैं। 16 जुलाई की सुबह पीड़ित महिला किसी काम से वरुड़ स्थित अस्पताल आई हुई थी। इसी दौरान उसकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि उसके पिता शराब पीकर घर आए हैं और गालीगलौज करते हुए मारपीट व घर का सामान फेंक रहे हैं।

वरुड़ में घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

बेटी का फोन आते ही पीड़ित माया तुरंत घर पहुंचीं। घर के भीतर पति द्वारा फेंके गए सामान के ऊपर गिरने की वजह से माया के माथे और सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट लग गई। इस दौरान आरोपी पति ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तू इस घर में मत रह। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी।

गुस्से में घर को लगा दी आग

शिकायत दर्ज कराने से बौखलाए आरोपी पति ने रात में पत्नी के साथ फिर से झगड़ा किया और थप्पड़ मारते हुए मारपीट की। इसके बाद घर को पूरी तरह नष्ट करने की नीयत से उसने घर में आग लगा दी। इस भीषण आगजनी में घर के भीतर रखा फ्रिज, सोफा, दीवान, टीवी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। पत्नी की शिकायत पर वरुड़ पुलिस ने आरोपी पति भूषण गोमकाले के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com