अमरावती की 25 से 30 अघोषित झोपड़पट्टियां होंगी अधिकृत, राज्य सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

Amravati Slum Regularization: अमरावती में 25 से 30 अघोषित झोपड़पट्टियों को अधिकृत करने और उन पर लागू आरक्षण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
amravati unauthorized slums regularization government schemes
अमरावती महानगरपालिका(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमरावती महानगरपालिका क्षेत्र की अघोषित झोपड़पट्टियों को अधिकृत घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

  • झोपड़पट्टियों के कुछ हिस्सों पर लागू आरक्षण हटाने के लिए शहर सुधार समिति के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

  • आरक्षण और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कार्ड (पीआर कार्ड) की समस्याओं के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

amravati unauthorized slums regularization government schemes
सिंहस्थ कुंभ से नासिक के बाजार में होगी 2 लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ? जानिए आम लोगों को क्या मिलेगा

Amravati Municipal Corporation: अमरावती शहर की अघोषित झोपड़पट्टियों में रहने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की पहल पर झोपड़पट्टियों पर लागू आरक्षण हटाकर उन्हें अधिकृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे मनपा क्षेत्र की करीब 25 से 30 अघोषित झोपड़पट्टियों के नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व स्थायी सभापति तुषार भारतीय ने गुरुवार को महापौर कक्ष में आयोजित पत्रकार परिषद में बताया कि शहर की कुछ झोपड़पट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं, लेकिन उनके कुछ हिस्सों पर आरक्षण होने के कारण नागरिक प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। कई क्षेत्रों में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कार्ड (पीआर कार्ड) की समस्या भी बनी हुई है। इसके चलते नागरिकों को आवास के साथ-साथ सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

amravati unauthorized slums regularization government schemes
महाराष्ट्र को उड़ान योजना की सौगात, अमरावती-पुणे और सोलापुर-मुंबई के बीच जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं

मनपा आयुक्त से मांगी गई है जानकारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद मनपा आयुक्त को पत्र देकर इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। शहर सुधार समिति के माध्यम से आरक्षण हटाने और अघोषित झोपड़पट्टियों को अधिकृत घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 31 दिसंबर तक झोपड़पट्टीवासियों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

amravati unauthorized slums regularization government schemes
नागपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, फर्जी पुलिस और CBI अधिकारी बनकर ऐंठे 8 लाख रुपए

उड़ानपुलों के काम में तेजी लाने की मांग

इस समय पालखी मार्ग पर बन रहे दो उड़ानपुलों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। कृष्णार्पण कॉलोनी के पास स्थित उड़ानपुल का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष 30 प्रतिशत काम जल्द पूरा करने की मांग की गई। वहीं हरियाली लॉन के पास पुल के निर्माण के लिए 25 से 30 लाख रुपए की अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। इस पर आयुक्त ने करीब 25 लाख रुपए की निधि जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा कर दशहरे तक समस्या दूर करने की मांग भी भारतीय ने की। इस समय उनके साथ महापौर श्रीचंद तेजवानी, सभागृह नेता चेतन गावंडे व नगरसेवक आशिष अतकरे उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com