नागपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, फर्जी पुलिस और CBI अधिकारी बनकर ऐंठे 8 लाख रुपए

Nagpur Cyber Fraud: नागपुर में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस और CBI अधिकारी बताकर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को सेक्स रैकेट में फंसाने की धमकी दी और 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। उनसे संपत्ति का ब्योरा भी हासिल किया।
Digital Arrest Scam Nagpur
डिजिटल अरेस्टसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर के न्यू मनीषनगर निवासी सेवानिवृत्त वैज्ञानिक माधव धोंडू नंदेश्वर से कथित तौर पर 8 लाख की साइबर ठगी हुई।

  • आरोपियों ने खुद को पुलिस, सीबीआई और सीआईडी अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया।

  • पीड़ित को मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो भेजने की 18 शिकायतें दर्ज होने की बात कही गई।

Digital Arrest Scam Nagpur: पुलिस और सीबीआई अधिकारी होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त एक वैज्ञानिक को सेक्स रैकेट में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 8 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

इस प्रकरण में बेलतरोड़ी पुलिस ने न्यू मनीषनगर निवासी माधव धोंडू नंदेश्वर की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपियों ने माधव और उनकी पत्नी को मानसिक दबाव में रखकर रकम ट्रांसफर कराई। बाद में 20 लाख रुपये की और मांग की गई, जिससे संदेह हुआ और धोखाधड़ी का मामला सामने आया।

CBI औरCID अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को माधव के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि बेंगलुरु के एक बेलतरोड़ी पुलिस थाने में उनके मोबाइल नंबर से लड़कियों को अश्लील वीडियो भेजने की 18 शिकायतें दर्ज हैं।

इसके बाद वीडियो कॉल कर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने जांच के नाम पर उन्हें धमकाया, आरोपियों ने नंदेश्वर का मोबाइल नंबर सेक्स रैकेट में इस्तेमाल होने और उनके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बैंक खाते खोले जाने की बात कही उन्होंने गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए नंदेश्वर और उनकी पत्नी को दबाव में रखा। खुद को सीबीआई और सीआईडी अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने उनसे निजी जानकारी और संपत्ति का ब्योरा भी हासिल किया।

Digital Arrest Scam Nagpur
RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

रकम लौटाने का दिया भरोसा

13 अक्टूबर को आरोपियों ने माधव से बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने को कहा। उनके कहने पर माधव ने मनीषनगर- बेसा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाते से तेलंगाना में कोटक महिंद्रा बैंक के राजुरी कल्याण के खाते में 8 लाख रुपये भेज दिए, आरोपियों ने यह रकम तीन दिन में लौटाने का भरोसा दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com