अमरावती संभाग के 23,964 शिक्षक तय करेंगे अपना MLC;23 अक्टूबर को मतदान, विभागीय आयुक्त ने लागू की आचार संहिता

Amravati Teacher Election 2026: अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23,964 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। 956 नए मतदाता जुड़े और 8 नाम हटे। 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
Amravati Teachers MLC Election
अमरावती शिक्षक एमएलसी चुनावसोर्स:फोटो नवभारत
Published on
Updated on

Amravati Teachers MLC Election: अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में इस बार 23,964 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदाता सूची में 956 नए नाम जोड़े गए हैं, जबकि 8 नाम हटाए गए हैं। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

23,964 शिक्षक मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घोषणा के साथ ही पांचों जिलों में चुनावी और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में कुल 23,964 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची में 956 नए मतदाता शामिल किए गए हैं, जबकि 8 नाम हटाए गए हैं। पिछली सूची में 23,009 शिक्षक मतदाता थे।

23 अक्टूबर को मतदान

मौजूदा विधायक किरण सरनाईक का कार्यकाल समाप्त होने के कारण इस सीट पर चुनाव कराया जा रहा है। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Amravati Teacher Election 2026
अमरावती शिक्षक एमएलसी चुनावसोर्स:फोटो नवभारत

पांच जिलों में लागू हुई आचार संहिता

विभागीय आयुक्त नयना गुंडे ने पत्र परिषद में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अमरावती शहर, अकोला, बुलढाणा, वाशिम और यवतमाल में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

विभागीय आयुक्त कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई। गुंडे ने राजनीतिक दलों से प्रचार सभाओं और रैलियों के दौरान आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

सभा-रैली के लिए अनुमति जरूरी

पांचों जिलों में सभा और रैली आयोजित करने के लिए विभागीय आयुक्त कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। किसी एक जिले में सभा आयोजित करने पर संबंधित जिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति ली जा सकेगी।

राजनीतिक दलों से स्कूल-कॉलेज परिसरों में प्रचार सभा आयोजित नहीं करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की गई है।

Amravati Teachers MLC Election
पांच जिलों में अधिकारियों का बंटवारासोर्स:फोटो नवभारत
Amravati Teachers MLC Election
Disha Salian Death Case: आदित्य ठाकरे का 500 करोड़ की मानहानि नोटिस पर स्पष्टीकरण, 26 पन्नों में दी सफाई

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

चुनाव प्रक्रिया के लिए विभागीय आयुक्त नयना गुंडे को मतदाता पंजीयन अधिकारी और चुनाव निर्णय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। पांचों जिलों के जिलाधिकारी सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

इसके अलावा 27 उपविभागीय अधिकारियों को सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी और 56 तहसीलदारों को पदनिर्देशित अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com