’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
Rohit Pawar Claims Rebel MPs Price Operation Tiger: एनसीपी (शरद पवार) के नेता रोहित पवार का दावा, शिवसेना के 6 बागी सांसदों को 80-90 करोड़ नकद और 250 करोड़ का फंड दिया गया।
- Written By: अनिल सिंह
रोहित पवार ने ऑपरेशन टाइगर पर फोड़ा बम (फोटो क्रेडिट-X)
Rohit Pawar Statement On Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान अब और उग्र हो गया है। इस ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के फायरब्रांड नेता और विधायक रोहित पवार ने अब तक का सबसे सनसनीखेज और बड़ा दावा किया है। धाराशिव में मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित पवार ने आरोप लगाया कि बाजार में चल रही 50 करोड़ की चर्चा गलत है, बल्कि इन बागी सांसदों की खरीद-फरोख्त 80 से 90 करोड़ रुपये नकद में हुई है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पाला बदलने के इनाम के तौर पर इन सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 250 करोड़ रुपये का भारी-भरकम विकास फंड भी मंजूर किया गया है।
यह ‘ऑपरेशन टाइगर’ नहीं बल्कि ‘ऑपरेशन बाजार’ है
ठाकरे गुट में हुई इस बड़ी बगावत के बाद राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना अब महायुती गठबंधन में बेहद मजबूत स्थिति में आ गई है, जिसके सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर सीधे 13 हो गई है। इस दलबदल पर कड़ा प्रहार करते हुए रोहित पवार ने कहा, “सत्तारूढ़ दल इसे भले ही ‘ऑपरेशन टाइगर’ का नाम देकर अपनी पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन असलियत यह है कि यह लोकतंत्र का चीरहरण और पूरी तरह से एक ‘ऑपरेशन बाजार’ है। परिसीमन और राजनीतिक दवाब का डर दिखाकर सांसदों को प्रलोभन दिया गया और करोड़ों की नकदी के दम पर लोकतंत्र की सरेआम नीलामी की गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?
भंडारा में PMFME योजना के तहत 228 नए खाद्य उद्योगों का लक्ष्य, मिलेगा 35% तक अनुदान
धुले: महिला-बाल कल्याण समिति की पहली बैठक में 2.78 करोड़ के बजट का खाका, 91 लाख के कार्यों का नियोजन
स्मार्ट मीटर को लेकर गलत फहमियां दूर करेगा महावितरण, 30 जून को 42 सबडिवीजन में ग्राहक बैठक
ये भी पढ़ें- वीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी
दिल्ली और महाराष्ट्र बीजेपी के बीच चल रहा है भयंकर आंतरिक विवाद
रोहित पवार ने केवल सांसदों की कीमत का ही दावा नहीं किया, बल्कि उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और राज्य इकाई के बीच चल रही कथित खींचतान का भी पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा, “फिलहाल दिल्ली (केंद्र) की बीजेपी और महाराष्ट्र की बीजेपी के बीच एक बड़ा आंतरिक विवाद और शीतयुद्ध चल रहा है। दिल्ली में बैठी बीजेपी की केंद्रीय लीडरशिप जहां एकनाथ शिंदे को मजबूत करने के लिए उनका पूरा समर्थन कर रही है, वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी की कमान संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस इस बात से खुश नहीं हैं। फडणवीस लगातार एकनाथ शिंदे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए उनके रास्ते में राजनीतिक बाधाएं खड़ी कर रहे हैं।”
‘ऑपरेशन तुतारी’ की चर्चाओं पर विराम
सदन में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सफलता के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या महायुती अब शरद पवार गुट के विधायकों और सांसदों को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन तुतारी‘ चलाएगी? इन चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए रोहित पवार ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, “महायुती के नेता चाहे जितने मंसूबे पाल लें, लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का एक भी विधायक या सांसद अपनी निष्ठा नहीं बदलेगा। हमारे सभी नेता आदरणीय शरद पवार साहब के विचारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। गद्दारी का शिकार वही होते हैं जो बिकने के लिए तैयार रहते हैं, हमारे पास सिर्फ सच्चे स्वाभिमानी और राष्ट्रवादी कार्यकर्ता बचे हैं।”
