Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने हासिल किए 95% से अधिक अंक

Amravati School Toppers: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में अमरावती और धामणगांव रेलवे के कई स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया औऱ सफलता का परचम लहराया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 09, 2026 | 05:12 PM

SSC Result (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra SSC Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा के घोषित परिणामों में छात्रों की मेहनत रंग लाई। कई स्कूलों ने शतप्रतिशत परिणाम दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का स्कूलों में सम्मान किया गया और सफलता का जश्न मनाया गया।

गोल्डन किड्स स्कूल की सफलता की परंपरा बरकरार

कैंप के लेडी यशोदाबाई जोशी लेडीज क्लब द्वारा संचालित गोल्डन किड्स इंग्लिश हाईस्कूल ने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित मार्च की बोर्ड परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा है। स्कूल का कुल परिणाम 98.27 रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता को दर्शाता है। परीक्षा में स्कूल से 232 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 228 सफल रहे। 123 छात्रों ने विशेष योग्यता के साथ सफलता हासिल की। 68 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

मेधावी छात्रा युक्ति भोगे को 99.40 फीसदी अंक प्राप्त

स्कूल की मेधावी छात्रा युक्ति अविनाश भोगे ने 99.40 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युक्ति की इस शानदार उपलब्धि में उनकी कड़ी मेहनत साफ झलकती है उन्होंने गणित और संस्कृत जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था की सचिव हर्षदा पांडे, अध्यक्ष सुरुचि चांदले, प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंगरौल और अपने शिक्षकों व मातापिता को दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

Amravati 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान

Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट

ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए अब तक 411 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित, किसानों को समय पर मुआवजा दें: विखे पाटिल

धामणगांव रेलवे की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

धामणगांव रेल्वे स्थित हिराबाई गोयनका कन्या विद्यालय ने माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.71 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की कुल 233 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से 230 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनमें 18 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा 84 छात्राएं प्रावीण्य श्रेणी, 71 प्रथम श्रेणी, 44 द्वितीय श्रेणी तथा 13 छात्राएं पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

छात्राओं का अभिनंदन

विद्यालय की छात्रा गौरी कोल्हे ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर 97.60 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सेजल नरेश बडवाईक ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा गार्गी विवेक वझरकर ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस शानदार सफलता पर धामणगांव एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष शरदकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष एड रमेशचंद्र चांडक, सचिव एड आशीष राठी, सहसचिव डॉ. असीत पसारी तथा मुख्याध्यापिका, शिक्षकगण एवं पालकों ने सभी छात्राओं का अभिनंदन किया।

हॉलीक्रॉस कॉन्वेंट इंग्लिश हाईस्कूल का शानदार प्रदर्शन

अमरावती शहर के हॉलीक्रॉस कॉन्वेंट इंग्लिश हाईस्कूल अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा सई मोकलकर ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एंजल आर. चांदवानी ने 99.00 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़े: बडनेरा को मिला नया मिनी महापौर, किशोर जाधव ने संभाला पदभार

विद्यालय के अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में हिमाल डोडेजा 97.60 फीसदी, लक्ष्मी ठाकुरानी 97, इशा मोगरे 96.80, सनाया अथावले 96.40, तानिया पोपटानी 96.20, वैभवी खंबारे 96, निधि घुंडियाल 96, दिती पाटिल 96, शर्वरी नैताम 95.60, वैदेही ठाकुर 95.60, पुष्टी चिंचोलकर 95.40, रिद्धी केचे 95.40, सिद्धी गुप्ता 95.40, गुरप्रीत शाडी 95.20, स्वरा राऊत 95, तथा श्राविका भोंगाडे ने 95 फीसदी, तनिष्का गांधी, राधिका जिचकर, गरिमा मट्टानी, निशा अग्रवाल, मानस्वी दर्वेकर एवं निष्ठा पाटरे ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आस्था मिल्के 94.60, भक्ति गाडगे 94.40, अंबिका मथुरकर 94.20, ईश्वरी नवारे 94.20, पलक घुडे 94.20, गार्गी जैन 94.20 तथा वैभवी बोके 94.20 ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

Amravati ssc result 2026 golden kids holycross goenka school topper list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 03:13 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra
  • Maharashtra SSC Board Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.