मजदूर के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी, शिरजगांव कसबा में मामला दर्ज
Amravati Online Fraud: अमरावती के शिरजगांव कसबा में मजदूर के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसका ATM, पासबुक और मोबाइल सिम अपने पास रखकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
Online Scam (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Shirjgaon Kasba: मजदूरों को बैंक में खाता खोलकर उन्हें कुछ रुपए देकर उस खाते का एटीएम, लिंक मोबाइल नंबर और पासबूक रखकर ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। अमरावती ग्रामीण पुलिस ने हाल ही में गोवा के आलिशान सोसाइटी में छापा मारकर 12 आरोपियों का गिरफ्तार किया था। इसी तरह एक मामला शिरजगांव कसबा थाने में सामने आया है। जहां मजदूर का खाता खोलकर उसका एटीएम, पासबुक और सिमकार्ड अपने पास रखकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मिलिंद राजेंद्र भोंगाड़े 42, देउरवाड़ा, चांदूर बाजार, अमरावती की मुलाकात निर्माण कार्य के दौरान आरोपी अक्षय संजयराव अवसरमोल 32, देउरवाड़ा से हुई थी। कुछ महीनों बाद मिलिंदको पता चला कि आरोपी लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उसके बदले में पैसे देता है।
अमरावती में बैंक खाता और ATM का दुरुपयोग
आर्थिक तंगी के कारण मिलिंद ने भी आरोपी से संपर्क किया। पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड ले लिए आरोपी अक्षय ने मिलिंद के नाम पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता संख्या 60555865477 खुलवा कर दिया। खाता खुलने के बाद मिलिंद को बैंक से पासबुक और एटीएम कार्ड मिला।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में मानसून सक्रिय, औसतन 66% वर्षा दर्ज; सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा, किसानों में उम्मीदें बढ़ीं
Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
भंडारा में 2 स्वीकृत सदस्यों की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में नई चयन प्रक्रिया के दिए निर्देश
अमरावती-बडनेरा को बड़ी सौगात, पांच रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
मजदूर से ऑनलाइन ठगी का खुलासा
25 नवंबर को आरोपी ने मिलिंद से बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड और उस खाते से लिंक किया हुआ जियो कंपनी का मोबाइल सिम कार्ड अपने पास ले लिया। 26 जून को जब मिलिंद अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए सीएसपी सेंटर गया, तब उसे समझ आया कि आरोपी ने उसके पासबुक, एटीएम कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया है।
ये भी पढ़े: स्मार्ट मीटर की अफवाहों पर न दें ध्यान! नागपुर में लाखों घरों में लगे मीटर; मुख्य अभियंता राजेश नाईक की अपील
मजदूर के बैंक खाते का हुआ दुरुपयोग
आरोपी ने बेईमानी से खुद के आर्थिक फायदे के लिए उस खाते का दुरुपयोग कर मिलिंद के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की। मिलिंद भोंगाडे की शिकायत पर शिरजगांव कसबा पुलिस ने आरोपी अक्षय अवसरमोल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि इस खाते के जरिए कहीं कोई बड़ा साइबर क्राइम तो नहीं किया गया है।
