आवारा पशुओं को पकड़ने बनेगा विशेष दस्ता तैयारी, बैठक में अमरावती के मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
Special Squad Amravati News: अमरावती में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए मनपा विशेष दस्ता गठित करेगी। बैठक में स्वच्छता, कानून व्यवस्था और गोवंश संरक्षण कानून के सख्त पालन पर जोर दिया गया।
Stray cattle (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Stray Cattle Action News: अमरावती शहर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए मनपा का एक विशेष दस्ता तैनात किया जाएगा। इस दस्ते की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त वर्षा लड्ढा ने दी। आगामी बकरीद त्योहार को लेकर मनपा में आयोजित बैठक् में वह बोल रहे थे। इस समय उन्होंने शहर के मुस्लिम भाइयों, धार्मिक प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर बकरीद का त्योहार शांति, स्वच्छता और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की कानूनव्यवस्था, स्वच्छता प्रबंधन, जलापूर्ति, पशुओं के परिवहन पर नियंत्रण और गोवंश संरक्षण कानून के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
27 से 29 मई तक तैनात रहेंगे विशेष स्वच्छता निरीक्षक
बकरीद त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 27 से 29 मई तक शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष स्वच्छता निरीक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। इन क्षेत्रों में पीने के पानी की व्यवस्था, अतिरिक्त सफाई कर्मचारी और कचरा संकलन के लिए कंटेनर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
पुलिस और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद
आपातकालीन स्थिति में तुरंत तालमेल बिठाने के लिए इन स्वच्छता निरीक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर संबंधित थानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। कुरबानी के लिए पशुओं को लातेले जाते समय सड़कों पर रक्त, मांस या अवशेष गिरकर गंदगी न फैले, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को निर्देश
बैठक में गोवंश संरक्षण कानून के कड़े पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून के तहत गाय, बछड़ा और बैल की कुरबानी न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। किसी भी संदेहास्पद मामले या कानून के उल्लंघन की स्थिति में नागरिकों से तुरंत बडनेरा, नागपुरी गेट और खोलापुरी गेट पुलिस थानों से संपर्क करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़े: पुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
आवारा पशुओं को पकड़ने विशेष दस्ता
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, पशुपालन उपायुक्त संजय कावरे, सहायक आयुक्त डॉ। पुरुषोत्तम सोलंके, उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े, चिकित्सा अधिकारी स्वच्छता डॉ। अजय जाधव, राजापेठ यातायात विभाग के पीआई प्रवीण वांगे, खोलापुरी गेट के पीआई दिलीप वडगांवकर, नागपुरी गेट के पीआई हनुमंत उरलागोंडावार, गाडगेनगर के पीआई गोरखनाथ जाधव, सिटी कोतवाली के पीआई कोटनाके, राजापेठ के पीआई उमेश मुंढे, बडनेरा के पीआई सुनील चव्हाण, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर सहित मनपा, पुलिस विभाग के अधिकारी, स्वच्छता व पशु चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि और मुस्लिम समाज के नागरिक उपस्थित थे।
