अमरावती में संतरा चोरी हाहाकार! एक ही रात 6 किसानों के बाग साफ, पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
Amravti News: अमरावती के शिरजगांव कसबा क्षेत्र में एक ही रात 6 किसानों के खेतों से 130 कैरेट संतरे चोरी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ में और मामले खुलने की संभावना।
- Written By: आकाश मसने
संतरे का बाग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Orange Thief Gang Busted: अमरावती के शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई है। चोरों ने 6 किसानों के खेत से लाखों रुपए का संतरा चुरा ले गए थे। किसानों ने थाने में शिकायत दर्ज करा कर जल्द चोरों पर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कुछ ही घंटे में किसानों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम देउरवाड़ा में एक ही रात में 6 किसानों के संतरा बाग में से 130 कैरेट संतरा 1 लाख 4 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। अगले दिन सुबह जब किसान श्याम प्रल्हादराव कालबांडे अपने खेत में पहुंचे तो देखा कि खेत से संतरे चोरी हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को ज्ञापन
अमरावती के किसानों को मुख्यमंत्री सम्मान निधि की किस्त का इंतजार, खातों में राशि डालने की मांग
महिला भक्त का 10 वर्षों तक शोषण, अमरावती के कथित महाराज पर बलात्कार और POCSO का मामला दर्ज
नकली सोयाबीन बीज मामला: अमरावती और अकोला में 19 बीज कंपनियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
किसान ने जब पास पड़ोस में पूछताछ की तो पता चला कि उनके अलावा अन्य किसानों के खेत से भी संतरा की चोरी को अंजाम दिया गया। इसके बाद सभी किसानों ने शिरजगांव कसबा थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
अन्य मामले उजागर होने की संभावना
पुलिस ने तत्काल एक्शन मोड में आकर कुछ ही घंटे में चोरी का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों में प्रफुल केशवराव घायर, अक्षय उत्तमराव बोरवार (देऊरवाडा) का समावेश है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव-राज मिलकर करेंगे बालासाहेब का सपना साकार! जानिए कार्टूनिस्ट से हिंदूहृदय सम्राट तक का सफर
आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां 3 दिन का पीसीआर मिला है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। जिससे अब अन्य चोरी के मामले उजागर हो सकते हैं और आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है।
बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या
शिरजगांव कसबा के थानेदार महेंद्र गवई ने बताया कि बढ़ती चोरी के मामलों को लेकर पुलिस एक्शन मूड में है। चोरी की वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जिसमें और भी चोरी के वारदातें और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
