संतरा निर्यात को दें बढ़ावा, नितिन गडकरी ने किसानों के लिए नई नीति तैयार करने की समीक्षा बैठक

Nitin Gadkari ने ‘उत्तम नर्सरी का नियोजन और संतरा उत्पादकों के लिए सुधारित नीति’ विषय पर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने संतरा के निर्यात को योग्य बनाने के लिए कदम उठाने के लिए जोर दिया।
Nitin Gadkari ने ‘उत्तम नर्सरी का नियोजन और संतरा उत्पादकों के लिए सुधारित नीति’ विषय पर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने संतरा के निर्यात को योग्य बनाने के लिए कदम उठाने के लिए जोर दिया।
नितिन गडकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संतरा विदर्भ की शान है और इसका दर्जा बढ़ाकर इसे निर्यात योग्य बनाने के लिए नर्सरी मजबूत करना आवश्यक है। इस दिशा में राज्य व केंद्र सरकार की कृषि नीति में जरूरी सुधार करने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय कृषि व फलोत्पादन मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की जाएगी।

नितिन गडकरी ने ‘उत्तम नर्सरी का नियोजन और संतरा उत्पादकों के लिए सुधारित नीति’ विषय पर आयोजित बैठक में कहा कि फल उत्पादन व गुणवत्ता सुधारने के लिए रोग मुक्त व उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों तक पहुंचाने के प्रयास होने चाहिए। स्पेन व इजराइल की आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन और आय दोनों बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने राज्य में नर्सरी कानून में बदलाव कर उच्चस्तरीय रोपवाटिका स्थापित करने का आग्रह किया।

किसानों का किया मार्गदर्शन

बैठक में वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. सी. डी. मायी, आम विषय के तज्ञ डॉ. भगवानराव कापसे, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंचभाई, फलशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. शशांक भराड, जिला कृषि अधीक्षक रविंद्र मनोहरे, राष्ट्रीय नींबू वर्गीय संशोधन केंद्र के डॉ. दास, महा ऑरेंज के अध्यक्ष श्रीधरराव ठाकरे, एग्रोविजन के सुधीर दिवे, डॉ. प्रवीण भालेराव सहित नर्सरी धारक और संतरा उत्पादक किसान उपस्थित थे।

विशेषज्ञों ने नर्सरी संचालन, रोग नियंत्रण, मातृवृक्ष बाग का नियोजन और किसानों को पौधारोपण में बरती जाने वाली सावधानियों पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर संयुक्त नीति के लिए कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विभाग, नर्सरी धारक और संतरा उत्पादकों के बीच समन्वित प्रयास करने पर बल दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com