अमरावती कांड: अब आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर! 180 लड़कियों के यौन शोषण के विरोध में अचलपुर-परतवाड़ा बंद
Amravati News: अमरावती यौन शोषण मामले में आरोपी अयान अहमद के घर को अतिक्रमण नोटिस। अचलपुर बंद रहा, SIT जांच की मांग तेज। आरोपी के खिलाफ लामबंद हुए स्थानीय नेता।
- Written By: अनिल सिंह
Amravati Sexual Abuse Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में 180 हिंदू-मुस्लिम लड़कियों के यौन शोषण और उनके वीडियो वायरल होने के मामले ने अब रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में आज अचलपुर-परतवाड़ा का बाजार पूरी तरह बंद रहा।
सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने एक सुर में आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का डंडा चलने वाला है।
30 दिनों का अल्टीमेटम: चलेगा बुलडोजर
अचलपुर नगर परिषद ने मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) के आवास पर अतिक्रमण का नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि मकान निर्माण में किए गए अवैध अतिक्रमण को 30 दिनों के भीतर खुद हटा लिया जाए, अन्यथा नगर परिषद इसे ध्वस्त कर देगी। इस ‘बुलडोजर एक्शन’ की सुगबुगाहट ने इलाके में कड़ा संदेश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब्दुल सत्तार की बढ़ेगी मुश्किल, BJP पर आरोप पड़ेगा भारी? सीएम और डिप्टी सीएम ने बुलाई आपात बैठक
रद्द उड़ानों से विकास प्रभावित, नागपुर की उड़ानों पर गडकरी सख्त; एयर इंडिया से तत्काल बहाली की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी के फैन हुए मनोज जरांगे! अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार को दी ये चेतावनी
नासिक में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत: पंप संचालकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसान परेशान
ये भी पढ़ें- अशोक खरात से संपर्क करने वाले सभी नेताओं का नाम उजागर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजलि दमानिया ने किया बड़ा खुलासा
AIMIM का पल्ला झाड़ना और पुलिस हिरासत
आरोपी अयान अहमद का संबंध AIMIM पार्टी से होने की खबरों के बीच पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आदिल शेख ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि अयान को चुनाव के समय मीडिया प्रमुख बनाया गया था, लेकिन निष्क्रियता के कारण उसे बहुत पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। फिलहाल, अदालत ने मुख्य आरोपी अयान को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब तक इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले चुकी है।
सांसद अनिल बोंडे की SIT जांच की मांग
भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने इस मामले को ‘संगठित अपराध’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह में 180 से अधिक लड़कियों का शोषण हुआ और 350 से अधिक वीडियो वायरल किए गए, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की। बोंडे आज अमरावती के पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात करेंगे और मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने की मांग रखेंगे।
प्रशासन ने शहर में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस घिनौने कृत्य के पीछे कोई राजनीतिक संरक्षण या कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।
