- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Achalpur Municipal Council Voter List 774 Objections Resolved 2025
774 आपत्तियों का निपटारा पूर्ण, अचलपुर नगर परिषद में 99,659 मतदाता होंगे मतदान के पात्र
Achalpur Municipal Council: अचलपुर नगर परिषद की मतदाता सूची में आई 774 आपत्तियों का निपटारा पूरा। 551 आपत्तियां स्वीकार, 223 खारिज। अब 99,659 मतदाता नगर परिषद चुनाव में मतदान के पात्र होंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे

अचलपुर नगर परिषद में 99,659 मतदाता होंगे मतदान के पात्र (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Achalpur voter list update: आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच अचलपुर नगर परिषद क्षेत्र की मतदाता सूची पर आई कुल 774 आपत्तियों (हरकतियों) का निपटारा पूरा कर लिया गया है। इनमें से 551 आपत्तियां स्वीकार की गईं और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए गए, जबकि 223 आपत्तियां खारिज कर दी गईं। इस प्रक्रिया के बाद अचलपुर–परतवाडा शहरों में अब कुल 99,659 मतदाता आगामी नगर परिषद चुनाव में 41 नगरसेवक और महापौर पद के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
अचलपुर नगर परिषद का महापौर पद सर्वसाधारण प्रवर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद पूरे शहर में संभावित महिला उम्मीदवारों और नेताओं की पत्नियों के बैनर, पोस्टर और अभिनंदन फलक लगने लगे हैं, जिससे शहर में चुनावी माहौल बन गया है।
राजनीतिक समीकरणों में बदलाव
हालांकि, आरक्षण के कारण नगराध्यक्ष पद की दावेदारी खोने वाले कई पुरुष संभावित उम्मीदवारों में निराशा देखी जा रही है। कुछ पुरुष नेता अब अपनी पत्नियों के माध्यम से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अचलपुर-परतवाडा नगरी इस समय पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी हुई है। आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
चांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
महाराष्ट्र में हर 5 मिनट में एक अप्राकृतिक मौत; NCRB की रिपोर्ट पर जयंत पाटिल का सरकार पर कड़ा प्रहार
रुपाली चाकणकर से चार घंटे पूछताछ, अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने की गहन जांच
ये भी पढ़े: वाशिम जिले में रबी की बुआई आरंभ, अक्टूबर अंत तक केवल 2.42 प्रतिशत बुआई
‘अ’ श्रेणी की अचलपुर नगर परिषद में मतदाता संख्या के अनुपात में हमेशा चुनावी उत्साह अधिक देखा जाता है। इस बार महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने से महिला उम्मीदवारों में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है।
चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू
अचलपुर के उपविभागीय अधिकारी बलवंत अर्खराव, नगर परिषद के मुख्याधिकारी डॉ. धीरज गोहाड एवं संबंधित अधिकारियों ने सभी 774 आपत्तियों की सुनवाई की। इनमें से 551 आपत्तियों को उचित ठहराकर सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि 223 आपत्तियां अस्वीकार की गईं। अचलपुर अब पूरी तरह चुनावी माहौल में रंग चुका है, और सभी राजनीतिक दलों ने आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
Achalpur municipal council voter list 774 objections resolved 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
May 10, 2026 | 05:41 PMनासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
May 10, 2026 | 05:40 PMअगर चुन कर आए हैं तो काम करें! बंगाल में सुवेंदु के अधिकार पर बरसे राकांपा(SP) नेता क्लाइड क्रास्टो
May 10, 2026 | 05:39 PMदूसरी बार कूनो से भागा केएपी-2, रणथंभौर के टाइगरों के इलाके में दी दस्तक; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
May 10, 2026 | 05:39 PM15,000 फीट ऊंचाई पर बेहोश हुआ 6 महीने का बच्चा, अजनबी ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान
May 10, 2026 | 05:28 PMचांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
May 10, 2026 | 05:24 PMसावधान! हंतावायरस कर रहा फेफड़ों को छलनी; क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद WHO के डायरेक्टर दिया ये बयान
May 10, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM












