अमरावती में गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, अब सुबह 7 बजे से लगेंगी क्लास, जानें नया शेड्यूल
Amravati News: अमरावती में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 से 11 बजे तक कर दिया है। यह फैसला छात्रों की सेहत सुरक्षा के लिए लिया गया है।
Amravati School Timing Change: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सूर्यदेव के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। बढ़ते तापमान और लू (Heat Wave) के खतरे को भांपते हुए जिला परिषद शिक्षा विभाग (माध्यमिक) ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिले की सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
सुबह के सत्र में लगेंगी कक्षाएं
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब अमरावती जिले की सभी निजी, सरकारी, अनुदानित और अन्य माध्यमों की स्कूलें सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। दोपहर की तपिश और लू की चपेट में आने से बच्चों को बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
स्कूलों के लिए सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन को अपने शैक्षणिक कार्यों का नियोजन इसी समय सीमा के भीतर करना होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 11 बजे के बाद कोई भी छात्र स्कूल परिसर में न रुके। यदि किसी स्कूल को स्थानीय कारणों से समय में कोई और फेरबदल करना है, तो उन्हें शिक्षा विभाग से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO
अभिभावकों ने ली राहत की सांस
पिछले कुछ दिनों से अमरावती का तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे दोपहर में स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी। अभिभावकों की ओर से भी लगातार समय बदलने की मांग की जा रही थी। इस फैसले के बाद अभिभावकों और छात्रों ने बड़ी राहत महसूस की है। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह के सत्र में स्कूल होने से बच्चे ताजगी के साथ पढ़ाई कर सकेंगे और दोपहर की जानलेवा गर्मी से भी सुरक्षित रहेंगे।
