Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती कांड के आरोपी का बर्थडे मनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही नपे 3 पुलिसकर्मी, SP ने किया सस्पेंड

Amravati Case 3 Police Officer Suspended: अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई! मुख्य आरोपी अयान अहमद के बर्थडे वीडियो में दिखने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 21, 2026 | 02:50 PM

अमरावती कांड के आरोपी अयान अहमद का बर्थडे मनाते पुलिसकर्मी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Case Accused Ayyan Ahmad Birthday Celebration Viral Video: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में सामने आए चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले ने अब पुलिस विभाग के भीतर ही हड़कंप मचा दिया है। मुख्य आरोपी अयान अहमद के जन्मदिन के एक वायरल वीडियो ने खाकी पर दाग लगा दिया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले इन तीनों को कंट्रोल अटैच किया गया था, लेकिन जांच की गंभीरता को देखते हुए अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो

सोशल मीडिया पर अमरावती कांड के आरोपी अय्यान अहमद के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियाे वायरल हुआ। जिसमें पुलिसकर्मियों को अय्यान के जन्मदिन के जश्न में शामिल होते देखा गया। इसके बाद अमरावती SP विशाल आनंद ने एक पुलिस अधिकारी और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।

अयान अहमद की जन्मदिन की पार्टी बीच सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में मनाई जा रही है, अब लोगों में इस मामले में कार्यवाही को लेकर आशंका भी पैदा हो रही है. अमरावती (महाराष्ट्र) में 19 वर्षीय आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण किया,… https://t.co/SanoauVvVd pic.twitter.com/HLk70W1UEW — Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) April 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई

वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज

मंत्री गिरीश महाजन ने किया नंदिनी नदी का निरीक्षण, चौड़ीकरण और जल प्रवाह के दिए निर्देश

सप्ताहांत पर उमड़ी भारी भीड़, ढाई हजार रुपये के टिकट से देवस्थान को 65 लाख से अधिक का राजस्व

SIT की रडार पर फ्लैट, कैफे और डैम

इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) अब परतवाड़ा से निकलकर अमरावती के अन्य ठिकानों तक पहुंच गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अयान अहमद भोली-भाली लड़कियों को अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट में ले जाता था, जहां उनका शोषण किया जाता था। पुलिस ने इस फ्लैट का पंचनामा कर लिया है और फ्लैट मालिक से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है कि क्या उसे वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी थी।

सोशल मीडिया पर 41 अकाउंट्स डिलीट

डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने और पीड़िताओं की निजता की रक्षा के लिए पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से सोशल मीडिया के उन 41 अकाउंट्स को डिलीट करवा दिया है, जिनसे पीड़िताओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे थे।

#BREAKING: In Paratwada, Amravati (Maharashtra), a sex scandal case involving accused Ayyan Ahmad has taken a new turn after a viral video showed police personnel attending his birthday celebration. SP Vishal Anand suspended a police officer and two constables. The cyber… pic.twitter.com/6q4PUpZGh7 — IANS (@ians_india) April 17, 2026

इन ठिकानों पर होती थी मुलाकातें

SIT की टीम ने उन सभी लोकेशनों का दौरा किया है जहां अयान पीड़िताओं को बुलाता था। इनमें कैफे रॉयल 10, अचलपुर का कैफे फ्रेंड्स टाउन और परतवाड़ा का बंद हो चुका कैफे सोशल जंक्शन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- TCS नासिक केस: धर्म परिवर्तन से निदा खान तक, कंपनी ने हर सवाल का दिया जवाब; POSH को लेकर भी कही बड़ी बात

राष्ट्रीय महिला आयोग की पैनी नजर

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी हस्तक्षेप किया है। आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच की प्रगति की समीक्षा की और पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि, अब तक 10 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने अन्य पीड़िताओं से भी अपील की है कि वे बिना डरे आगे आएं, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Amravati scandal case accused ayyan ahmad birthday celebration viral video 3 police officer suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 02:52 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Amravati Sex Scandal
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.