Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप

Sanitation Worker Attack: अमरावती के द्वारका नगर क्षेत्र में कचरा संकलन कर रहे सफाई कर्मी पर हुए हमले के विरोध में कोणार्क कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कर गाडगे नगर थाने का घेराव किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 03, 2026 | 02:58 PM

Sanitation Workers Protest (सोर्सः एआय जनरेटेड फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Konark Company: अमरावती शहर की स्वच्छता व्यवस्था उस समय पूरी तरह चरमरा गई, जब कचरा संकलन का कार्य देख रही ‘कोणार्क’ कंपनी के सफाई कर्मियों ने अपने एक साथी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मोर्चा खोल दिया। बुधवार को द्वारका नगर क्षेत्र में हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और सरकारी काम में बाधा डालने के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मियों ने न केवल काम का बहिष्कार किया, बल्कि गाडगे नगर थाने का घेराव कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पीड़ित सफाई कर्मी अपने निर्धारित रूट पर द्वारका नगर इलाके में कचरा संकलन का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने उसे निशाना बनाते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

द्वारका नगर में सफाई कर्मी से मारपीट

थाना घेराव के दौरान कर्मचारियों ने जब तक हमलावर सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते, तब तक शहर में कचरा उठाने का काम पूरी तरह बंद रहेगा। हम इस मामले में किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसी चेतावनी दी। इस पूरे प्रकरण की गूंज मनपा मुख्यालय तक भी सुनाई दी। सफाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने मनपा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी और स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया के श्रीरामपुर पुनर्वास कॉलोनी के जिलापरीक्षद स्कूल में छात्र संख्या हुई ‘शून्य’, लगा ताला

नागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल

मैंने नहीं दी है NOC, अशोक खरात पर बन रही फिल्म को लेकर नोटिस भेजने की तैयारी में रूपाली चाकणकर

चंद्रपुर में गरजे सीटू नेता अरुण भेलके: आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पीएफ दिलाने का दावा

ये भी पढ़े: अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला

गाडगे नगर थाने का घेराव

गाडगे नगर पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Amravati sanitation worker attack konark company protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 02:57 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.