Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में गरजे सीटू नेता अरुण भेलके: आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पीएफ दिलाने का दावा

Chandrapur Asha Workers: गोंडपिपरी में सीटू की बैठक में अरुण भेलके ने आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को पीएफ दिलाने के लिए दावा करने की घोषणा की। कोरोना भत्ते हेतु आंदोलन की चेतावनी दी।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 03, 2026 | 02:42 PM

गोंडपिपरी में सीटू की बैठक (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondpipri Anganwadi Asha Workers PF Claim: देश में किसी भी संस्थान में 20 से अधिक कर्मचारी होने पर उन्हें भविष्य निधि (पीएफ) का लाभ देने का कानून लागू है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकार के अधीन कार्यरत लाखों आंगनवाड़ी एवं आशा कर्मचारियों को अब तक पीएफ का लाभ नहीं मिला है। हालांकि, पुणे स्थित सीटू द्वारा पीएफ आयुक्त कार्यालय से लगातार पत्राचार और अनुवर्ती कार्रवाई किए जाने के बाद पीएफ आयुक्त ने इन कर्मचारियों पर पीएफ लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

इसी आदेश के आधार पर चंद्रपुर जिले के आशा, आंगनवाड़ी तथा स्कूल पोषण योजना कर्मचारियों को पीएफ का लाभ दिलाने के लिए चंद्रपुर सीटू की ओर से दावा किया जाएगा, यह जानकारी कॉमरेड अरुण भेलके ने दी।

5 साल से नहीं दिया कोरोना का प्रोत्साहन भत्ता

वे गोंडपिपरी के भंगाराम तळोधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंच पर परशुराम तोडासे भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में अरुण भेलके ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्य के लिए मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित है, जो अत्यंत गंभीर और अनैतिक स्थिति है। उन्होंने कहा कि प्रशासन काम कराने के बाद भुगतान का आश्वासन देता है, लेकिन समय पर राशि नहीं देना असंवैधानिक है।

सम्बंधित ख़बरें

अहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त

चंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली

नया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन

महाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक

यह भी पढ़ें:- गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी

कानूनी पत्राचार से किया जाएगा संघर्ष

उन्होंने बताया कि भविष्य में पीएफ दिलाने के लिए कानूनी पत्राचार के माध्यम से संघर्ष किया जाएगा, वहीं लंबित कोरोना प्रोत्साहन भत्ता दिलाने के लिए सीटू की ओर से पंचायत समिति के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक का संचालन आंगनवाड़ी संगठन की पदाधिकारी मंगला झाडे ने किया। प्रस्तावना कविता गणेशकर ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन प्रिया ठुसे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए कविता तिवाडे, वर्षा गिरसावले, भावना सातपुते, ज्योति धंदरे, कलावती मेश्राम तथा मनीषा लखमापुर ने विशेष सहयोग किया।

Gondpipri citu anganwadi asha workers pf claim 2026 chandrapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.