मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
Modi Government 12 Years: नरेंद्र मोदी के शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मोदी सरकार की आर्थिक और गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस ने पेश किया पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड (सौ. एक्स )
Modi Government 12 Years Report Card By Devendra Fadnavis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्र निर्माणाची तपपूर्ती’ विशेष संग्रहांक का प्रकाशन समारोह सोमवार को दादर स्थित रविंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित किया गया।
इस अक्सर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण सहित कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवेंद्र फडणवीस ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो भारत कभी दुनिया के सामने याचक की भूमिका में दिखाई देता था, वही देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो मोदी सरकार की गरीब कल्याण नीतियों की बड़ी सफलता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
12 वर्षे नवभारताच्या परिवर्तनाची : आत्मनिर्भर, सक्षम आणि विकसित भारताची 'राष्ट्र निर्माणाची तपपूर्ती' या विशेष संग्राह्य अंकाचे आज मुंबई येथे प्रकाशन केले व उपस्थितांना संबोधित केले. मा. पंतप्रधान नरेंद्र मोदीजी यांचा 26 मे 2014 रोजी पंतप्रधान म्हणून शपथ घेतानाचा जो आवाज आपण… https://t.co/giC2nMxdwT pic.twitter.com/6AVvT1uTR9 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 25, 2026
ये भी पढ़ें :- बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा
- फडणवीस ने आर्थिक आंकडे प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2013-14 में भारत का जीडीपी 103 लाख करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 357 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी यही तस्वीर है। जहां राज्य का जीडीपी 13 लाख करोड़ से बढ़कर 54 लाख करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
- मुख्यमंत्री ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार की सोच केवल अनुदान तक सीमित थी, जिससे रोजगार और अवसरों का विस्तार नहीं हो पाया। मोदी सरकार ने निवेश आधारित अर्थव्यवस्था तैयार कर अवसर निर्माण को प्राथमिकता दी।
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध पूरे देश में जन आंदोलन खड़ा किया और शासन में पारदर्शिता लाने पर विशेष जोर दिया। स्वच्छ भारत अभियान और एलपीजी सब्सिडी छोड़ने जैसी पहली को उन्होंने क्रांतिकारी बताया।
