अमरावती हादसा: तेज रफ्तार का कहर, शराबी चालक की टक्कर से पिता-बेटी की मौत; आरोपी गिरफ्तार
Amravati Road Accident: अमरावती में तेज रफ्तार और शराब के नशे में कार ने दोपहिया को टक्कर मारी। पिता-बेटी की मौत, दूसरी बेटी गंभीर, आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: अंकिता पटेल
Amravati Drunk Driving ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Amravati Drunk Driving: अमरावती शहर के राजापेठ थाना क्षेत्र के एमआईडीसी परिसर में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई।
घटना के बाद राजापेठ पुलिस ने कार चालक मनीष विरूमल सोभानी (39, कृष्णा नगर, रामपुरी कैम्प) को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी शराब पीकर वाहन चला रहा था।
जानकारी के अनुसार मायानगर निवासी गजानन श्रीराम माकोड़े (55) की बड़ी बेटी सपना माकोड़े (24) को पुणे जाना था। इसके लिए गजानन अपनी छोटी बेटी प्रियंका माकोड़े (23) व सपना के साथ दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/एटी-9030 से एमआईडीसी टी-पॉइंट से पुराने बायपास मार्ग होते हुए जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Dharavi Redevelopment Project: 14 मई से 13 दिन तक लगेंगे डॉक्यूमेंटेशन कैंप, पेंडिंग मामलों का होगा समाधान
नागपुर: मोदी की अपील पर घमासान, स्वदेशी पर राजनीति क्यों? बावनकुले ने PM मोदी का किया बचाव
हिंगना डिगडोह नगर परिषद में टेंडर विवाद, भाजपा पर मिलीभगत का आरोप; विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
नासिक: ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की जांच के लिए ‘मोबाइल वैन’ सेवा शुरू; 30 मई तक तालुकों में होगी मुफ्त जांच
घायलों को जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सपना माकोड़े (24) और उनके पिता गजानन माकोड़े (55) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्रियंका माकोड़े की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसे आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार दो युवक शराब के नशे में थे।
हादसे के बाद कार में शराब और बीयर की बोतलें भी मिलने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। देर रात राजापेठ पुलिस ने आरोपी चालक मनीष सोभानी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस दर्दनाक हादसे से मायानगर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
नशे में था कार चालक
बडनेरा हाईवे रोड की और जाते समय आनंद मार्बल फैक्ट्री के सामने नांदगांवपेठ की ओर से बडनेरा की ओर जाने वाले वाहन क्रमांक सीजी 04/ एनवी-705 को पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें:-भंडारा में नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, HSRP नहीं तो हर बार 1000 जुर्माना; भंडारा में RTO सख्त
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों करीब 50 से 60 फीट तक सड़क पर घसीटते चले गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस को मोबाइल टीम मौके पर पहुंची।
