Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: पत्नी की मौत के बाद खोया 25 लाख का सोना, राजापेठ पुलिस ने 40 CCTV खंगालकर लौटाया

Lost Gold Recovered: अमरावती की राजापेठ पुलिस ने हैदराबाद-आदिलाबाद रूट पर 40 सीसीटीवी खंगालकर 25 लाख रुपये का खोया सोना बरामद कर दुखी बुजुर्ग को वापस लौटाया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 05, 2026 | 03:07 PM

Rajapeth Police (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajapeth Police Action: राजापेठ पुलिस ने अपनी पत्नी की मौत के गम में डूबे व्यक्ति को खोया हुआ 25 लाख का सोना वापिस कर खाकी की इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने रात-दिन एक कर अमरावती- हैदराबाद मार्ग के 40 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर 25 लाख रुपये कीमत का खोया हुआ सोना ढूंढ निकाला और बुजूर्ग को लौटाया।

साईनगर के रहने वाले गजानन अंबर वर्धे (52) की पत्नी संगीता वर्धे पेट की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज हैदराबाद एआईजी हॉस्पिटल में चल रहा था। 29 जून को अचानक संगीता की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। गजानन वर्धे अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से तत्काल हैदराबाद के लिए रवाना हुए। इलाज में भारी खर्च होने की संभावना को देखते हुए, उन्होंने अपनी पत्नी के गहने 140 से 150 ग्राम कीमत 25 लाख रुपये कॉलेज बैग में रखकर गाड़ी में रख लिए थे।

रास्ते में ही टूट गया दुखों का पहाड़

30 जून को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि संगीता की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें वापस ले जाने की सलाह दी। गजानन वर्धे अपनी पत्नी को एम्बुलेंस में लेकर अमरावती के लिए निकले। लेकिन रास्ते में पत्नी की पल्स कम होने लगी। आनन-फानन में उन्हें आदिलाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

ठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग

गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल अकोला ने मनाया 32वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

ग्रीन जिम और वॉकिंग ट्रैक के नाम पर सिर्फ अव्यवस्था; नागपुर मनपा और NIT के स्वच्छता के दावों की खुली पोल

पालघर में बाढ़ का हाहाकार: संपर्क टूटने से कटे कई गांव, कोर्ट परिसर जलमग्न, 6 वर्षीय मासूम पानी में बहा

गमगीन पति अपनी पत्नी का शव लेकर अमरावती पहुंचे और उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बाद जब उन्होंने गाड़ी में रखा लाल बैग चेक किया, तो वह गायब था। उन्हें लगा कि दुख की इस घड़ी में किसी ने उनका 25 लाख का सोना चोरी किया। इसके बाद उन्होंने 1 जुलाई को राजापेठ थाने में शिकायत दी।

40 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले

मामले की गंभीरता और पीड़ित परिवार के दुख को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने तुरंत पुलिस आयुक्त राकेश ओला को मामले की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर तत्काल डीबी टीम को एक्टिव किया गया।

ये भी पढ़े: बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना

पुलिसकर्मी अंकुश काले और नरेश बावने को शिकायतकर्ता के साथ तुरंत हैदराबाद और आदिलाबाद के रूट पर रवाना किया। पुलिस टीम ने अमरावती से लेकर हैदराबाद तक के रास्ते को खंगाला। टीम ने हैदराबाद का एआईजी हॉस्पिटल, आदिलाबाद का सरकारी अस्पताल, रास्ते में पड़ने वाले होटल्स और चौक-चौराहों के 30 से 40 सीसीटीवी कैमरे दिन-रात जागकर चेक किए।

‘जनता रेस्टोरेंट’ के पास मिला खोया बैग

आखिरकार पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई। हैदराबाद-आदिलाबाद रोड पर स्थित ‘जनता रेस्टोरेंट’ के पास से पुलिस को फरियादी का वह लाल रंग का बैग मिल गया। बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिसमें 140 से 150 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 25 लाख रुपये और इलाज से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित थे। राजापेठ पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पूरा माल गजानन वर्धे को सौंप दिया।

Amravati rajapeth police recovered lost gold 25 lakh cctv case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 03:05 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.