Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्रीन जिम और वॉकिंग ट्रैक के नाम पर सिर्फ अव्यवस्था; नागपुर मनपा और NIT के स्वच्छता के दावों की खुली पोल

Nagpur Sachchidanand Nagar: नागपुर के सच्चिदानंद नगर स्थित NIT मैदान में वॉकिंग ट्रैक पर महीनों से मलबा पड़ा है। जिससे दुर्गंध फैल रही है, और जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिक परेशान हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 05, 2026 | 02:50 PM

नागपुर, सच्चिदानंद नगर, एनआईटी मैदान, वॉकिंग ट्रैक, सफाई व्यवस्था, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Sachchidanand Nagar NIT Ground: नागपुर शहर के मैदानों, उद्यानों व सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने, विकसित करने के दावे तो बड़े-बड़े किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत इसके उलट है। दक्षिण नागपुर के मानेवाड़ा इलाके में सच्चिदानंदनगर में एनआईटी उद्यान से लगकर ही एक मैदान भी है। इस मैदान में ग्रीन जिम व वॉकिंग ट्रैक बना हुआ है।

एक समाज भवन भी है जिसे एक गृह निर्माण सोसाइटी को दिया गया है। इस मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए आसपास की बस्तियों से बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं। हालत यह है कि वॉकिंग ट्रेक पर मलबा डालकर रख दिया गया है। महीनों से यह पड़ा हुआ है जिसके कारण वॉकिंग करने वालों को दिक्कतें हो रही हैं।

ठीक समाज भवन के पीछे पेड़ों की डालियां काटकर डाल दी गई हैं। पत्ते बारिश में सड़ रहे हैं और इस कचरे से दुर्गंध उठना शुरू हो गया है। वॉकिंग करने वाले यहां स्वास्थ्य बनाने आते हैं लेकिन सफाई नहीं होने से स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम हो रहा है। इस मैदान की अव्यवस्थाओं की ओर देखने वाला कोई नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

पालघर में बाढ़ का हाहाकार: संपर्क टूटने से कटे कई गांव, कोर्ट परिसर जलमग्न, 6 वर्षीय मासूम पानी में बहा

वाशिम में चौथा मुंगसाजी माऊली सम्मेलन: पालकी यात्रा, भजन और प्रवचनों से भक्तिमय माहौल

पुणे में सड़क फाड़कर निकला पानी का सैलाब, इलाके में मचा हड़कंप; रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO

अमरावती मेडिकल कॉलेज की जगह पर विवाद, विधान परिषद में शहर के बीच कॉलेज बनाने की मांग

नाले से उठती भीषण दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

इसी परिसर के समीप अंबिकानगर, महालक्ष्मीनगर-2 से होकर जम्बूदीपनगर का नाला गुजरता है। इस नाले के अनेक हिस्सों को स्लैब डालकर अंडरग्राउंट कर दिया गया है लेकिन महालक्ष्मीनगर-2 का छोटा सा हिस्सा अब भी खुला हुआ है। इस बरसाती नाले में गटरलाइन का गंदा पानी कई जगहों से छोड़ा जा रहा है जिसकी जांच तक नहीं की जा रही गंदे पानी से उठती दुर्गंध ने गर्मी भर बस्तियों के नागरिकों को परेशान करके रख दिया।

अब बारिश में मच्छर, मक्खी, जहरीले कीट की पैदावार बढ़ रही है। इस वर्ष इस नाले की सफाई तक नहीं की गई है। उठती दुर्गंध असहनीय हो गई है। नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ संबंधित विभाग खिलवाड़ कर रहा है।

नागरिकों ने इस संदर्भ में अनेक बार क्षेत्र के विधायक से भी शिकायत की है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र के नगरसेवक कुंभलकर से भी शिकायत की गई लेकिन अब तो नगरसेवक ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है।

गंदगी से भरा कुआं

मैदान में एक कुआं है जो सफाई के अभाव में गंदा होता जा रहा है। कुछ शरारती तत्व कुएं में प्लास्टिक कचरा फेंक रहे हैं। काई पानी की सतह पर फैल रही है। कई बार सफाई की गई लेकिन गैर जिम्मदार लोगों की हरकतों से यह बार-बार गंदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर हाई कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार: अधिकारियों की नाकामी का खामियाजा कोई बुजुर्ग पेंशनभोगी क्यों भुगते?

नागरिकों की मांग है कि इस कुएं में लोहे की ग्रिल के ऊपर बारीक जाली लगा दी जाए तो कचरा फेंकने वालों की हरकतों पर लगाम लग सकती है, पूरे परिसर में बैठने के लिए केवल 2 लोहे की कुर्सियां हैं जिनके आसपास कचरा फैला है। इसकी सफाई तक नहीं की गई है। दर्जन भर कुर्सियां समाज भवन के भीतर पड़ी हुई हैं जिन्हें लगाया नहीं गया है।

Sachchidanand nagar nit ground poor maintenance walking track nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Cleanliness Drive
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.