Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल अकोला ने मनाया 32वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

School Foundation Day: अकोला के सिंधी कैम्प स्थित गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल ने 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शिक्षक सम्मान और पौधारोपण शामिल रहा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 05, 2026 | 02:59 PM

School Celebration (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Guru Nanak Convent School Akola: स्थानीय सिंधी कैम्प स्थित गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में सिंध शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. वीरवाणी, उपाध्यक्ष अशोक पंजवाणी, गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष गोपीचंद पंजवाणी तथा सचिव मनोहर वीरवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में डा।बी।एल। वीरवाणी ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

शिक्षा के साथ संस्कारों का दिया संदेश

गोपीचंद पंजवाणी ने अनुशासन, समय के सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का आधार बताया। वहीं, मनोहर वीरवानी ने ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका प्रियंका बघेल ने प्रस्ताविक में शिक्षा के साथ कठोर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

सम्बंधित ख़बरें

ग्रीन जिम और वॉकिंग ट्रैक के नाम पर सिर्फ अव्यवस्था; नागपुर मनपा और NIT के स्वच्छता के दावों की खुली पोल

पालघर में बाढ़ का हाहाकार: संपर्क टूटने से कटे कई गांव, कोर्ट परिसर जलमग्न, 6 वर्षीय मासूम पानी में बहा

वाशिम में चौथा मुंगसाजी माऊली सम्मेलन: पालकी यात्रा, भजन और प्रवचनों से भक्तिमय माहौल

पुणे में सड़क फाड़कर निकला पानी का सैलाब, इलाके में मचा हड़कंप; रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर संस्कृत भाषा में मंचित नाट्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसकी अतिथियों ने विशेष सराहना की। इसके अलावा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 के विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

ये भी पढ़े: अकोला के बालापुर नगर परिषद में बड़ा सियासी भूचाल! BJP गटनेता सहित दो पार्षदों के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र खारिज

शिक्षकों का सम्मान और पौधारोपण बना आकर्षण

स्थापना दिवस का प्रमुख आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें सिंधी समाज के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जो वर्तमान में अकोला की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए गए तथा ‘स्वच्छ शाला, स्वच्छ देश’ की शपथ दिलाई गई।

इसके बाद विद्यालय परिसर में अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक पौधारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। विद्यालय की मुख्याध्यापिका प्रियंका बघेल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ।

Akola gurunanak convent school 32nd foundation day celebration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 02:59 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.