Share Market: ट्रंप की एक चाल...और झूम उठा शेयर बाजार, 1186 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल

Share Market: लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 506 अंक या 3.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,709.80 पर कारोबार के अंत में बंद हुआ।
share market highlights 1st april 2026
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Updated on

Share Market Highlights: नए वित्त वर्ष 27 के साथ भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस 5.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.69 प्रतिशत की तेजी रही।

इसके अलावा निफ्टी मेटल 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.13 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 2.04 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा 0.99 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

लॉर्जकैप के साथ-साथ मिडकैप में भी तेजी

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 506 अंक या 3.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,709.80 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,169.15 अंक या 2.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 53,819.15 पर बंद हुआ। शेयर बाजार की तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 412 लाख करोड़ रुपए था।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स के 25 शेयर

ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एसबीआई, इंटरनल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एमएंडएम,बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी गेनर्स थे। एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

sensex top 30 shares

ट्रंप के इस चाल से झूम उठा Share Market

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने नए वित्तीय वर्ष की सकारात्मक शुरुआत की। इसकी वजह मध्य पूर्व संघर्ष में संभावित कमी और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान कम होने की उम्मीदें थीं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान से "समझौते के साथ या बिना" पीछे हट सकता है। इसने बाजारों में जोश भरने का काम किया।

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की चाल

सोमवार की घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बीच विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 12,940 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली की, जो लगातार 21वां दिन रहा। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 14,895 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सपोर्ट दिया। बाजार में लौटी इस हरियाली से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com