JSW का नाम लेकर ठगी! अमरावती में नकली शीट फैक्ट्री पर छापा, देखें क्या मिला अंदर
Fake JSW Steel Sheets: अमरावती में पुलिस और जेएसडब्ल्यू स्टील की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए 50 से अधिक नकली कलर-कोटेड JSW शीट्स जब्त कीं।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती न्यूज
Amravati News: महाराष्ट्र में जेएसडब्ल्यू ब्रांड के गलत इस्तेमाल से जुड़ी बढ़ती शिकायतों के आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम ने अमरावती सिटी पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की। रोलेक्स रूफिंग्स और जीटी देवरिया नामक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए 50 से अधिक नकली कलर-कोटेड जेएसडब्ल्यू शीट्स जब्त की गईं।
इस कार्रवाई के बाद कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 और 63 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त की गई शीट्स पर जेएसडब्ल्यू स्टील की पहचान फर्जी तरीके से अंकित थी। जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रवक्ता ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील अपनी बौद्धिक संपदा और ब्रांड पहचान के किसी भी गलत इस्तेमाल को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती।
सुरक्षा मानक प्रभावित
नकली उत्पाद न सिर्फ ग्राहकों को धोखा देते हुए उनके भरोसे को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को भी प्रभावित करते हैं। हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर जेएसडब्ल्यू ब्रांड पर लोगों के भरोसे और विश्वास की रक्षा करते रहेंगे। यह छापेमारी जेएसडब्ल्यू स्टील द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में की गई ऐसी कई कार्रवाइयों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें हाल ही में आंध्र प्रदेश के कडप्पा में नकली जेएसडब्ल्यू सिल्वर उत्पादों की जब्ती भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का रवि राणा ने किया निरीक्षण
अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
यह भी पढ़ें – Alert! चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO
ये लगातार की जा रही कार्रवाई दर्शाती हैं कि कंपनी ग्राहकों, डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को घटिया और नकली सामान से बचाने के लिए सतर्क और सक्रिय है। जेएसडब्ल्यू स्टील अपनी ब्रांड पहचान की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सुनिश्चित करता है कि सिर्फ असली और उच्च गुणवत्ता वाले जेएसडब्ल्यू उत्पाद ही भारत भर में अपने अधिकृत नेटवर्क के जरिए ग्राहकों तक पहुँचें।
