अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
Gadgenagar Police Action: अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र स्थित चांगापुर फाटा के एक ऑफिस से 2 लाख 44 हजार 907 रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।
Amravati theft case (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: गाडगेनगर थाना क्षेत्र के चांगापुर फाटा स्थित एक ऑफिस से 2 लाख 44 हजार 907 रूपए की नकद चोरी होने का मामला सामने आया। इस समय चोर ने सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। शेख समीर शेख जब्बार 30, राहुल नगर, अमरावती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सहकर्मी ने भेजा था वाट्सएप पर फोटो जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शेख समिर शेख जब्बार का चांगापुर फाटा पर माउली मंगल कार्यालय के पास स्थित एक ऑफिस में काम करते हैं। 27 मई को उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी पंकज ने अपना काम खत्म किया और घर जाने से पहले ऑफिस में मौजूद 2 लाख 44 हजार 907 रुपए की नकदी का एक फोटो खींचकर शेख समिर को व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद वह पैसों की जानकारी गोपनीय रखते हुए ऑफिस बंद कर घर चला गया।
अस्तव्यस्त मिले पार्सल
सीसीटीवी का तार भी कटा था अगले दिन 27 मई की सुबह 6 बजे जब शिकायतकर्ता शेख समिर हमेशा की तरह ड्यूटी पर पहुंचे और उन्होंने ऑफिस के दरवाजे का लॉक खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। ऑफिस के अंदर रखे सभी पार्सल और सामान अस्तव्यस्त पड़े हुए थे। जब उन्होंने बारीकी से देखा, तो सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी कटा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
ये भी पढ़े: Amravati में 9 जगह नाकाबंदी, क्राइम ब्रांच की रेड में हजारों की अवैध शराब जब्त
2.44 लाख रुपये गायब
जब समिर ने उस जगह की जांच की जहां नकदी रखी गई थी, तो वहां रखे 2 लाख 44 हजार 907 गायब थे। कोई अज्ञात चोर ऑफिस का लॉक खोलकर नकदी चुरा ले गया था। शेख समिर ने तत्काल थाने में जाकर शिकायत दी। गाडगेनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
