Amravati Noor Nagar में सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन: विधायक सुलभा खोडके की निधि से 8 लाख की लागत से सुधरेगी राह
Amravati Road News: नूर नगर में 8 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन संपन्न, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल।
Amravati Road Construction News: अमरावती स्थानीय नूर नगर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित ज़मज़म लॉन से जाकी मुल्ला के घर तक सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन एवं संगएबुनियाद समारोह संपन्न हुआ।
यह कार्य विधायक सुलभा संजय खोडके की विकास निधि से लगभग 8 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान टीम खोडके ने क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में कुदाली चलाकर विधिवत भूमिपूजन किया।
वर्षों से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी। स्थानीय अमरावती (Amravati)नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से यातायात सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
तीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
नवभारत विशेष: जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित देवा भाऊ, ओजस्वी एवं तेजस्वी नेतृत्व
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
टीम खोडके ने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर नूर नगर को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर समाजसेवक जाकी मुल्ला, शफी पहलवान, शेख मेहबूब, सैयद इरफान, बशीर हुसैन, शेख जावेद, जिया उल्लाह, असद मुल्ला, जाहिद मुल्ला, सैयद हारून, डॉ. ज़हूर पटेल और सोनु रेडियम, एड. शोएब खान, खालिद मास्टर, डॉ. मतीन, मिराज खान, इमरान खान, नदीम मुल्ला, हबीब ठेकेदार, गुड्डू पठान, मोइनुल्ला खान, सज्जान कुरैशी, गाजी सर, डॉ. जुबैर, अयान हुसैन एवं बाबा थे।
