-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati News Polio Vaccination Campaign In Amravati Door To Door Campaign Will Run Till July 4
Amravati News: अमरावती में पोलियो टीकाकरण महाअभियान, 4 जुलाई तक चलेगा डोर-टू-डोर अभियान
Amravati Polio Vaccination: अमरावती में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। 228 टीकाकरण बूथों और विशेष स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।

Pulse Polio Campaign (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Pulse Polio Campaign: अमरावती जिला सामान्य अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। अकोला मंडल के स्वास्थ्य सेवा उपनिदेशक तथा जिले के राज्य स्तरीय समन्वय अधिकारी डॉ. सुशीलकुमार वाकचौरे ने एक मासूम बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर इस देशव्यापी अभियान की आधिकारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार, आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप हेडाऊ, मुख्य परिचारिका ललिता अटालकर, जिला स्तरीय पर्यवेक्षक अधिकारियों सहित अस्पताल के कई चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 30 जून से स्वास्थ्य विभाग के विशेष दस्ते घरघर पहुंचकर टीकाकरण कर रहे हैं।
228 बूथों के माध्यम से सूक्ष्म नियोजन
जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी उपजिला अस्पतालों, ग्रामीण अस्पतालों और नगर परिषद क्षेत्रों में इस अभियान का बेहद सूक्ष्म और सटीक नियोजन किया गया है। पूरे क्षेत्र में कुल 228 टीकाकरण बूथ सक्रिय किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी तैयारी, कुंभ से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त; नासिक में 24×7 सप्लाई की तैयारी
नवी मुंबई मनपा के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई सीएनजी बसें, ई-बसों की खराबी के चलते NMMT ने बदला फैसला
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
इस्लाम अपनाने के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट का फायदा, जानें बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया ये फैसला
डोर-टू-डोर अभियान
अभियान के पहले चरण के तहत बूथ स्तर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अभियान के अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण के तहत 30 जून से 4 जुलाई तक यानी लगातार 5 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग के विशेष दस्ते घरघर जाएंगे। इस दौरान छूटे हुए सभी बच्चों की खोज कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
ये भी पढे़: वर्धा में आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा अनुसूचित जाति समाज, विशाल मोर्चा निकाला
एक भी बच्चा न छूटे
पांच दिनों के इस महाअभियान में एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था मुस्तैद है। जिला शल्य चिकित्सक डॉ। विनोद पवार ने जिले के सभी नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अपने नौनिहालों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।
Amravati news polio vaccination campaign in amravati door to door campaign will run till july 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी तैयारी, कुंभ से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त; नासिक में 24×7 सप्लाई की तैयारी
Jun 30, 2026 | 04:59 PMBreaking News: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद
Jun 30, 2026 | 04:55 PMनवी मुंबई मनपा के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई सीएनजी बसें, ई-बसों की खराबी के चलते NMMT ने बदला फैसला
Jun 30, 2026 | 04:55 PM‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
Jun 30, 2026 | 04:52 PMनासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
Jun 30, 2026 | 04:50 PMसलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है
Jun 30, 2026 | 04:50 PMइस्लाम अपनाने के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट का फायदा, जानें बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया ये फैसला
Jun 30, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM










