अमरावती मनपा स्कूलों का बड़ा कदम, अब कॉन्वेंट की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे छात्र, इंग्लिश क्लब शुरू
Amravati English Club: अमरावती नगर निगम ने सरकारी स्कूलों के बच्चों से अंग्रेजी का डर भगाने के लिए 'इंग्लिश क्लब' की शुरुआत की है, जहां विशेष गतिविधियों के जरिए छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है।
Amravati Government School English Education: अमरावती मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों में अंग्रेजी के प्रति डर दूर करने और संवाद कौशल बढ़ाने के लिए मनपा ने सभी स्कूलों में ‘इंग्लिश क्लब’ शुरू करने का अभिनव निर्णय लिया है। इस पहल के तहत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
हाल ही में मनपा उच्च प्राथमिक स्कूल क्रमांक 14, वडाली में नगरस्तरीय प्रतियोगिताएं उत्साह के साथ संपन्न हुईं। कार्यक्रम में शिक्षा उपसभापति वंदना मडघे, शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश मेश्राम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा प्रबंधक निधि अग्रवाल और स्कूल निरीक्षक योगेश पखाले उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताएं प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक तीन वर्गों में आयोजित की गईं, जिनमें विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य मनपा स्कूलों के छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे निजी स्कूलों के छात्रों के बराबर खड़े/हो सकें।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं समाजसेविका सीमा सिंह; INDI गठबंधन को घेरा, कहा- महिलाओं को मिला धोखा
नागपुर ताजबाग जमीन विवाद: क्या अतिक्रमणकारियों को मिलेगा मालिकाना हक? हाईकोर्ट ने मनपा की कार्रवाई पर लगाई रोक
नागपुर मनपा मिनी महापौर चुनाव: 10 में से 8 जोन पर BJP का कब्ज़ा, आसीनगर में कांग्रेस ने BSP के दम पर मारी बाजी
सोलापुर: फसल बीमा के नाम पर किसानों से वसूले 151 करोड़, मुआवजे में मिले सिर्फ 25 करोड़; उत्पादक अब भी बेहाल
ब्रांड एम्बेसडर शिक्षक की नियुक्ति
इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल में एक रचनात्मक शिक्षक को ‘ब्रांड एम्बेसडर’ नियुक्त किया गया है, जो छात्रों में अंग्रेजी बोलने की रुचि विकसित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेंगे।
छात्र किसी भी स्तर पर पीछे न रहें
अमरावती मनपा शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश मेश्राम ने कहा कि इंग्लिश क्लब से मनपा स्कूलों में कॉन्वेंट जैसी गुणवत्ता और सरकारी स्कूलों की आत्मीयता का समन्वय देखने को मिलेगा। हमारा उद्देश्य है कि छात्र किसी भी स्तर पर पीछे न रहें।
