नागपुर मनपा मिनी महापौर चुनाव: 10 में से 8 जोन पर BJP का कब्ज़ा, आसीनगर में कांग्रेस ने BSP के दम पर मारी बाजी
NMC Zone Chairman Election: नागपुर नगर निगम के जोन सभापति चुनावों में भाजपा ने 8 जोन जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है, वहीं आसीनगर और मंगलवारी जोन में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर भाजपा को कड़ी टक्कर दी है।
- Written By: आकाश मसने
नवनिर्वाचितों को स्वागत करते कलेक्टर कुमार आशीर्वाद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Zone Chairman Election Result: नागपुर मनपा के चुनावों में डंका बजाने के बाद भाजपा ने जिस तरह से महापौर बनाया, उसी तरह से जोन स्तर पर ‘मिनी महापौर’ (जोन सभापति) के चुनावों में भी कांग्रेस से एक जोन छीनने का काफी प्रयास किया। जोन में आने वाले प्रभागों को तोड़ने की कोशिश सफल नहीं होने पर कांग्रेस को एक जोन से वंचित रखने के लिए मुस्लिम लीग और एमआईएम की बहुजन मुस्लिम आघाड़ी को समर्थन करने की रणनीति अपनाई गई। किंतु रणनीति का गुब्बारा पहले ही फूट जाने के कारण भाजपा ने हाथ खींच लिए। फलस्वरूप जहां भाजपा ने 10 जोन में से 8 में निर्विरोध कब्जा जमा लिया।
वहीं कांग्रेस ने भी निर्विरोध तरीके से नागपुर मनपा के मंगलवारी जोन पर दावा मजबूत किया, जबकि मतदान होने के बावजूद आसीनगर जोन में भी बसपा के एकमात्र सदस्य के भरोसे कांग्रेस ने वहां पर भी ‘मिनी महापौर’ बनाने में कामयाबी हासिल कर ली।
मिनी महापौर में भी महिला राज
पीठासीन अधिकारी द्वारा जोन के क्रमानुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जोन 1 से 8 तक सभी सीटों पर भाजपा की महिला उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल कर अपना परचम लहराया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक TCS केस: पति ने दिया फरार निदा खान का पता! SIT ने कई ठिकानों पर मारा छापा, जानें क्या मिला
साकोली में अक्षय तृतीया की धूम; शुभ मुहूर्त पर सोना-वाहन खरीदारी तेज, बाजार सजे, मटकों की बिक्री बढ़ी
पुणे एयरपोर्ट फिर से हुआ शुरू, रनवे पर वायुसेना के फाइटर जेट में आई थी खराबी, 73 उड़ानें रद्द
नारी शक्ति देगी जवाब! महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं सुनेत्रा पवार, विपक्ष को बताया महिला विरोधी
- लक्ष्मीनगर जोन क्र.1 : लक्ष्मी ओमप्रकाश यादव
- धरमपेठ जोन क्र.2 : धनश्री देशपांडे
- हनुमाननगर जोन क्र.3 : ज्योति देवघरे
- धंतोली जोन क्र.4 : भारती बुंदे
- नेहरूनगर जोन क्र.5 : सीमा ढोमणे
- गांधीबाग-महाल जोन क्र.6 : उमा देशमुख
- सतरंजीपुरा जोन क्र.7 : अभिरुचि राजगिरे
- लकड़गंज जोन क्र.8 : माहेश्वरी बिसेन
आसीनगर में आसिफ शेख, मंगलवारी जोन में सीमा डवरे
शुक्रवार को हुए जोन सभापति के चुनावों में विशेष रूप से आसीनगर जोन क्र. 9 में मुकाबला बेहद रोचक रहा जहां AIMIM की अलीशा फहीम खान और कांग्रेस के आसिफ सादिक शेख के बीच सीधा चुनाव हुआ। कुल 16 उपस्थित नगरसेवकों में से हाथ उठाकर हुए मतदान में एमआईएम उम्मीदवार को 7 और कांग्रेस उम्मीदवार को 8 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की हर्षला जायसवाल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, जबकि भाजपा के नगरसेवक किरण मनपिया चुनाव में तटस्थ रहे। परिणामस्वरूप कांग्रेस के आसिफ सादिक शेख विजयी घोषित हुए। वहीं मंगलवारी जोन क्र. 10 के सभापति पद पर कांग्रेस की सीमा डवरे निर्विरोध चुनी गईं। उल्लेखनीय है कि बसपा पार्षद हर्षला जायसवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने के लिए वे मनपा मुख्यालय पहुंचीं।
यह भी पढ़ें:- Nagpur Bar Video: शराब देने से मना किया तो बार मैनेजर पर फोड़ी एक के बाद एक 18 बोतलें, क्या है पूरा मामला?
अग्निशमन और विद्युत समिति पर भी कब्जा
अग्निशमन और विद्युत विशेष समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस समिति के सभापति पद पर भाजपा की रूपाली ठाकुर और उपसभापति पद पर लखन येरावार का चयन हुआ। दोनों ही पदों के लिए पीठासीन अधिकारी ने इनके नामों की घोषणा की और इनका स्वागत किया। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रवीण मेहरे और निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे भी उपस्थित थीं।
