- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Municipal Elections Four Seats Per Ward Voting Schedule
अमरावती मनपा चुनाव: हर प्रभाग में 4 सीटें, 15 जनवरी को होगा मतदान, जानें पूरा शेड्यूल
Maharashtra Local Body Elections: अमरावती मनपा चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू है। प्रत्येक प्रभाग में 4 सीटें, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी।
- Written By: प्रिया जैस

मनपा आयुक्त (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Municipal Elections: मनपा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस हॉल में महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मनपा की 87 सीटों के लिए 15 जनवरी को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग तथा मतगणना 16 जनवरी को होगी। चुनाव के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गई है।
बैठक में चुनाव प्रक्रिया की तैयारी, नियोजन और अमल का विस्तृत आकलन किया गया। महानगरपालिका में बहु-सदस्यीय प्रभाग प्रणाली लागू होने के कारण प्रत्येक प्रभाग में 4 सीटें होंगी, जबकि प्रभाग क्रमांक 9 में तीन सीटें हैं। उम्मीदवार नामांकन ऑफलाइन पद्धति से कर सकेंगे।
मतदान केंद्र और ईवीएम की व्यवस्था पूरी कर दी गई है। आयुक्त ने मतदान बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता, सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता देने और कुछ स्थानों पर पिंक मतदान केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन
पारदर्शी, निर्भीक कार्य करें अधिकारी
बैठक में जोनवार चुनाव प्रबंधन, मतदान केंद्रों की पुष्टि, चुनाव सामग्री, मानव संसाधन प्रबंधन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शी, निर्भीक और सुचारु चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनजागरण अभियान, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे
आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग के सभी मार्गदर्शक निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपायुक्त, चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी, विभाग प्रमुख और संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
मतदाता और मतदान केंद्र:
- कुल मतदाता: 6,77,180
- पुरुष: 3,39,177
- महिला: 3,37,935
- अन्य: 68
- प्रभाग: 22
- सीटें: 87 (महिला: 44, अनुसूचित जाति: 15, अनुसूचित जनजाति: 2, पिछड़ा वर्ग: 23)
‘मताधिकार’ मोबाइल ऐप
राज्य चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची, मतदान केंद्र और उम्मीदवारों की जानकारी हेतु ‘मताधिकार’ मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया गया है। यह ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से मतदाता अपने नाम और मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर भी वोटर लिस्ट चेक की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – अजित को अकेला नहीं छोड़ेंगे पवार! पुणे में साथ लड़ने की तैयारी, NCP नेताओं ने शाह से की ये गुजारिश
चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन पत्र जमा करने की अवधि: 23 से 30 दिसंबर, 2025
- नामांकन पत्रों की छानबीन: 31 दिसंबर, 2025
- उम्मीदवार वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी, 2026
- चुनाव चिन्ह आवंटन: 3 जनवरी, 2026
- अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी, 2026
- मतदान: 15 जनवरी, 2026
- मतगणना: 16 जनवरी, 2026
Amravati municipal elections four seats per ward voting schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMकच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














