भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Gaurav Bhatia: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह विदेशी धरती पर जाकर भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Gaurav Bhatia vs Rahul Gandhi: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक अमेरिकी संस्था (USCIRF) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जो बातें राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कहते हैं, वही बातें अब इस रिपोर्ट में भी दोहराई जा रही हैं। गौरव भाटिया ने विशेष रूप से सिखों के अधिकारों को लेकर राहुल गांधी के पिछले बयानों की आलोचना की और कहा कि भारत से बेहतर कोई देश नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने उस रिपोर्ट का अध्ययन किया है जिसका वे समर्थन कर रहे हैं? भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से किए गए एक ट्वीट पर भी आपत्ति जताई और कहा कि विपक्ष का भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होना चिंता का विषय है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘अपरिपक्व’ बताते हुए उन पर तथ्यों के बिना देश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया।