मानसून से पहले एक्शन मोड में अमरावती मनपा, आयुक्त वर्षा लड्डा ने नालों का किया निरीक्षण
Drain Cleaning Drive: आगामी मानसून को देखते हुए अमरावती नगर निगम ने जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नालों की सफाई और गाद निकालने के कार्यों में तेजी लाई है।
Drain Cleaning Drive (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation: आगामी मानसून को देखते हुए मनपा ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में नगर निगम आयुक्त वर्षा लड्डा ने शुक्रवार शाम को शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नालों की सफाई और गाद निकालने के कार्यों का प्रत्यक्ष जायजा लिया।
आयुक्त ने नमूना गली, अंबानाला, भुतेश्वर चौक, पन्नालाल नगर, समाधान नगर और मालवीय चौक क्षेत्रों के नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव की संभावना वाले क्षेत्रों, नालों की क्षमता और पानी के सुचारू प्रवाह के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
विभिन्न क्षेत्रों के नालों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कई जगह नालों में प्लास्टिक, थर्माकोल, घरेलू कचरा और निर्माण सामग्री जमा पाई गई। अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करेंआयुक्त ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के कचरे से नालों का प्रवाह रुक जाता है, जिससे बारिश में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
अमरावती में नाला सफाई कार्यों का जायजा
उन्होंने अधूरे कार्यों को तुरंत पूरा करने और कचरा फेंकने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इस समय उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े, शहर अभियंता रवींद्र पवार, कार्यकारी अभियंता सुहास चव्हाण, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, चिकित्सा अधिकारी स्वच्छता डॉ. अजय जाधव सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: 28 हजार परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रिलायंस ने जीती मुंबई की मेगा SRA परियोजना
जलभराव रोकने की तैयारी तेज
स्वच्छ नाले, सुरक्षित अमरावती का आह्वानआयुक्त वर्षा लड्डा ने अमरावती के नागरिकों, विशेष रूप से हॉकर्स, फेरीवालों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे नालों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें। उन्होंने कहा कि शहर को बाढ़ और जलभराव से मुक्त रखने के लिए प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे ताकि स्वच्छ नाले, सुरक्षित अमरावती का संकल्प पूरा हो सके।
