Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ

ST Travel Scheme: अमरावती जिले में ST महामंडल की 'जहां चाहें यात्रा' योजना के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान 1,091 यात्रियों ने 4 और 7 दिन के विशेष पास के माध्यम से सुरक्षित व किफायती सफर का लाभ उठाया है

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 28, 2026 | 10:07 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Unlimited Bus Travel Pass: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को यात्रियों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस विशेष योजना के तहत कम खर्च में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। परिवार, पर्यटक और धार्मिक यात्राओं के लिए यह योजना यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है।

यात्रियो के लिए विशेष पास

राज्य परिवहन महामंडल द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को पर्यटकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को निश्चित अवधि के लिए विशेष पास उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से वे राज्यभर में असीमित यात्रा कर सकते हैं। महामंडल की ओर से 7 दिन और 4 दिन के पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान 7 दिन के पास के माध्यम से 110 यात्रियों ने तथा 4 दिन के पास के माध्यम से 981 यात्रियों ने यात्रा की। इस प्रकार कुल 1,091 यात्रियों ने योजना का लाभ उठाया। इस योजना के तहत यात्रियों को राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्रों तक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है। परिवार, मित्र समूह तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना विशेष रूप से लाभदायक साबित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से डॉक्टर और कोचिंग फैकल्टी गिरफ्तार

नागपुर में गड्ढा मुक्त अभियान तेज, बारिश से पहले एक्शन में मनपा; एक हफ्ते में 323 गड्ढों की मरम्मत

संभाजीनगर: बायोमाइनिंग कार्य में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप; विरोधी पक्षनेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गर्मी में ‘आधा नागपुर’ प्यासा, पर पाइपलाइन से पानी बहा बेतहाशा! 26 टंकियों की सप्लाई प्रभावित

एसटी महामंडल की ओर से शिवशाही, शिवनेरी तथा साधारण बस सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को सुविधा दी जा रही है। ऑनलाइन आरक्षण, सुरक्षित यात्रा, स्वच्छता तथा समयबद्ध सेवा के कारण इस योजना की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

प्रशासन ने की तैयारी

आगामी वर्षा पर्यटन सीजन और गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए एसटी प्रशासन ने विशेष तैयारी भी शुरू कर दी है। एसटी प्रशासन के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को गति देना तथा आम नागरिकों को किफायती दरों में यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

एक ही पास पर सुविधाएं

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की यह लोकप्रिय योजना यात्रियों को एक ही पास पर राज्यभर में असीमित यात्रा की सुविधा देती है। यात्री इस पास के माध्यम से लालपरी, सेमी-लक्जरी और शिवशाही बसों में यात्रा कर सकते हैं। चार दिन या सात दिन का पास लेने के बाद यात्रियों को हर बार अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं रहती।

योजना के पास के लिए प्रमुख शर्तें लागू

योजना के तहत वयस्क पासधारक को 30 किलोग्राम तथा 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 15 किलोग्राम तक सामान निःशुल्क ले जाने की अनुमति है। यदि पास खो जाता है, तो उसके बदले दूसरा पास जारी नहीं किया जाता। अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान पास सुरक्षित रखने की अपील की है। साथ ही, पास का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किए जाने पर उसे जब्त भी किया जा सकता है।

अमरावती विभाग नियंत्रक सचिन डफले ने कहा की “जहां चाहें यात्रा’ योजना एसटी महामंडल की लोकप्रिय योजना है। इसके माध्यम से यात्रियों को एक ही पास पर राज्यभर में असीमित यात्रा की सुविधा मिलती है। पर्यटन अथवा धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस योजना का अवश्य लाभ लेना चाहिए।”

यह भी पढ़ें:- नागपुर रेलवे का ‘स्पेशल’ हॉट हॉलिडे पैकेज: AC कोच को बनाया ‘स्टीम बाथ रूम’, ट्रेन में यात्रियों के छूटे पसीने

माहवार यात्रियों की संख्या (अप्रैल 2025 से मार्च 2026)

महीना 7 दिन पास 4 दिन पास
अप्रैल 6 66
मई 3 43
जून 4 106
जुलाई 14 127
अगस्त 11 54
सितंबर 1 46
अक्टूबर 8 88
नवंबर 3 91
दिसंबर 22 111
जनवरी 13 105
फरवरी 15 82
मार्च 10 62
कुल 110 981

Amravati msrtc jahan chahein yatra scheme tourist pass benefits 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 09:55 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.