अमरावती: जनसेवा दिवस के रूप में मनेगा विधायक रवि राणा का जन्मदिन, दो दिवसीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित
Amravati News: विधायक रवि राणा का जन्मदिवस 28 अप्रैल को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमरावती में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Amravati Janseva Divas News: विधायक रवि राणा का जन्मदिवस 28 अप्रैल को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमरावती शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिवसीय 27 और 28 अप्रैल विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा।
यह जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में युवा स्वाभिमान के सुनील राणा, पदाधिकारियों ने दी। राणा प्रेसआम जनता की सुविधा के लिए 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नवीन प्रशासकीय तहसील इमारत में महाराजस्व अभियान का आयोजन किया गया है।
यहां नागरिक एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। जिसमें पी.आर. कार्ड और सनद वितरण। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार मकानों की चाबियां और प्रमाण पत्र सौंपना, आयुष्मान भारत कार्ड वितरण शामिल है। आयोजन के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेत्र जांच, स्त्री रोग, ईएनटी काननाकगला, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, अस्थि रोग और सिकल सेल की जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाएं और एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर बड़ा आया अपडेट! कर्मचारियों की हड़ताल से देरी की आशंका
वरठी नगर पंचायत का मुद्दा फिर गरमाया: बैनर लगाकर प्रशासन से पूछा सवाल, 20 हजार की आबादी फिर भी विकास ठप
अब शादी के कार्ड पर लिखनी होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि? महाराष्ट्र सरकार ले सकती है फैसला, जानें क्या है वजह
पालघर: नायगांव फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे पानी में गिरी 15 वर्षीय किशोरी, देवदूत बनकर आए मछुआरे ने बचाई जान
विधवा और निराधार महिलाओं को सिलाई मशीन, बेरोजगारों को रोजगार के लिए हाथगाड़ी, छात्रों को लैपटॉप, साइकिल और शैक्षणिक सामग्री, भजन मंडलियों को ताल, मृदंग, पेटी और वीणा जैसे वाद्य यंत्र। खिलाड़ियों को वॉलीबॉल नेट और किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही सैलून किट, दिव्यांगों को तीन पहिया साइकिल और बच्चों को खेल सामग्री बांटी जाएंगी। 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे छत्री तालाब परिसर में श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।
शाम 8 बजे एकनाथपुरम में बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण होगा। 28 अप्रैल की सुबह 7 से 10 बजे तक स्वर सम्राज्ञी स्व. आशाताई भोसले को श्रद्धांजलि दी जाएगी और शहर के उभरते गायकों का सम्मान किया जाएगा। दस्तूर नगर स्थित गोरक्षण में विधायक रवि राणा का गुड़चारा तुला कर गौमाता की सेवा की जाएगी।
अंध विद्यालय के छात्रों और MPSC/UPSC की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विधायक राणा का पुस्तक तुला कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें किताबें बांटी जाएंगी। साथही अस्पतालों में फल वितरित किए जाएंगे। शाम 5.30 बजे दशहरा मैदान पर विधायक चषक जिलास्तरीय स्पर्धा का उद्घाटन होगा। शाम 6 बजे के बाद शंकरनगर स्थित नए कार्यालय में नागरिकों की शुभकामनाएं रवि राणा स्वीकारेंगे।
