पालघर: नायगांव फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे पानी में गिरी 15 वर्षीय किशोरी, देवदूत बनकर आए मछुआरे ने बचाई जान
Palghar Flyover Accident: पालघर के नायगांव में दोस्तों के साथ बात करते समय 15 वर्षीय किशोरी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। पास ही मौजूद एक मछुआरे ने बहादुरी दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Palghar Naigaon Flyover Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। नायगांव फ्लाईओवर पर देर रात एक 15 वर्षीय किशोरी करीब 70 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे पानी में जा गिरी। यह घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब वह अपने एक दोस्त के साथ फ्लाईओवर की रेलिंग पर बैठकर बातचीत कर रही थी।
कैसे हुआ हादसा?
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, किशोरी फ्लाईओवर के किनारे पर बैठी थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। ऊंचाई अधिक होने के कारण वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि जिस जगह वह गिरी, वहां पानी था, लेकिन 70 फीट की ऊंचाई से गिरना जानलेवा साबित हो सकता था।
मछुआरे की जांबाजी ने टाली अनहोनी
इस भयावह मंजर के बीच ‘देवदूत’ बनकर आए स्थानीय मछुआरे हरेकिशन मितना ने साहस का परिचय दिया। हरेकिशन पास ही मछली पकड़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने लड़की को गिरते देखा, बिना समय गंवाए उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किशोरी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
अमरावती में शिक्षा समीक्षा बैठक, आदर्श स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी बनाने के पंकज भोयर के निर्देश
गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना ने नायगांव फ्लाईओवर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फ्लाईओवर की रेलिंग पर्याप्त ऊंची नहीं है और कई जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए।
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
मुंबई के माहिम में भी नागरिक सुरक्षा दांव पर
इसी बीच, मुंबई के माहिम (वार्ड GN) से भी एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। वहां एक जर्जर इमारत के प्रवेश द्वार का फर्श धंस गया है, जिससे एक बड़ा गड्ढा हो गया है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि BMC को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है।
