वरठी नगर पंचायत का मुद्दा फिर गरमाया: बैनर लगाकर प्रशासन से पूछा सवाल, 20 हजार की आबादी फिर भी विकास ठप
Bhandara News: भंडारा के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र वरठी को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और आंदोलन की चेतावनी दी।
Bhandara Nagar Panchayat News: भंडारा जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन और सनफ्लैग जैसी बड़ी औद्योगिक परियोजना के कारण पहचान रखने वाला वरठी गांव आज शहरीकरण की दहलीज पर खड़ा है। लेकिन 20 हजार से अधिक आबादी होने के बावजूद वरठी अभी भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही है, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर वरठी नगर पंचायत कब बनेगी ऐसा सीधा सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौक पर बड़ेबड़े बैनर लगाए गए हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद शासन स्तर पर हो रही देरी के कारण अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गांव के विकास के लिए नपं बनना समय की मांग बताया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रापं का सीमित बजट बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने में अपर्याप्त है। वरठी ग्रापं ने सभी तकनीकी मानदंड पूरे कर लिए हैं, फिर भी शासन स्तर पर हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।नागरिक सुविधाएं नाकाफीसामान्य नागरिकों को रोजाना खराब सड़कों और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती आबादी के अनुसार नागरिक सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं और प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान हैं।जल्द नपं का दर्जा दें वरठी जिले का एक महत्वपूर्ण गांव है, जहां 20 हजार से अधिक आबादी है।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
यहां बड़ी स्टील कंपनी और जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन है। औद्योगिक और शहरी विस्तार को देखते हुए वरठी को जल्द से जल्द नगर पंचायत का दर्जा मिलना चाहिए, यही हमारी प्रमुख मांग है। चांगदेव रघुते, सरपंच, वरठीफोटो चांगदेव रघुते वरठी को नपं बनाना जरूरी ग्रापं ने बहुमत से नपं का प्रस्ताव पारित कर जिप को भेज दिया है। 2011 की जनगणना के अनुसार 13 हजार रही आबादी अब 20 हजार से अधिक हो चुकी है।
सड़क, पानी और स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वरठी को नपं बनाना जरूरी है। विधायक राजू कारेमोरे के माध्यम से प्रयास जारी हैं, लेकिन अब सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। रितेश वासनिक, पूर्व सभापति, पंचायत समिति मोहाडीफोटो रितेश वासनिक0अव्यवस्थित कामकाज से लोग परेशानवरठी के औद्योगिक विकास को देखते हुए नपं बनना जरूरी है।
एक साल पहले विधायक के जनता दरबार में इस पर चर्चा हुई थी, लेकिन प्रशासन की धीमी प्रक्रिया के कारण अभी तक निर्णय नहीं हुआ। ग्रापं के अव्यवस्थित कामकाज से लोग परेशान हो चुके हैं। प्रशासन को जल्द फैसला लेकर वरठी का विकास करना चाहिए।
अरविंद येलणे, सामाजिक कार्यकर्ता, वरठीफोटो अरविंद येलणे नपं का दर्जा नहीं मिला, यह दुखद हैहमें रोज खराब सड़कें और अनियमित पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतनी बड़ी आबादी और शहरीकरण के बावजूद गांव को अभी तक नपं का दर्जा नहीं मिला, यह दुखद है। सरकार को सिर्फ आश्वासन देने के बजाय जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए।
