मेलघाट में मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेगी सरकार : गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर
Melghat Development: गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने धारणी में मेलघाट के विकास और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस स्टेशन में फॉरेंसिक वाहन और छात्रों के लिए अभ्यासिका का उद्घाटन किया।
- Written By: रूपम सिंह
मेलघाट गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर तस्वीर (सौ. नवभारत)
Melghat Basic Infrastructure: अमरावती राज्य के गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि राज्य सरकार मेलघाट क्षेत्र के धारणी और चिखलदरा जैसे दुर्गम इलाकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की समस्याओं को समझकर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा और विशेष रूप से मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। डॉ. भोयर ने शनिवार को धारणी स्थित पुलिस स्टेशन का दौरा कर वहां के कामकाज की समीक्षा की तथा विभिन्न उपक्रमों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक केवलराम काले, प्रभुदास भिलावेकर, नगराध्यक्ष सुनील चौथमल, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, सहायक जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला, उपविभागीय पुलिस अधिकारी महादेव गरुड़, तहसीलदार प्रदीप शेवाले, पुलिस निरीक्षक अवतारसिंह चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक संध्या चव्हाण, गटविकास अधिकारी विजय गायकवाड, गटशिक्षणाधिकारी वैभव लाडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विकास के लिए लागू होगी अनेक योजनाएं इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए डॉ. पंकज भोयर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। मेलघाट के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में विभिन्न योजनाएं लागू की जाएंगी। इस दौरान डॉ. भोयर ने धारणी पुलिस स्टेशन परिसर में स्थापित पानपोई का लोकार्पण किया तथा अपराध जांच प्रक्रिया को गति देने के लिए उपलब्ध कराए गए फॉरेंसिक वाहन का भी उद्घाटन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान
Amravati News: अमरावती मनपा आयुक्त मंगेश गोंडवले ने सुकली कम्पोस्ट डिपो का किया निरीक्षण
सरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट
ये भी पढ़ें:- अकोला: बिजली बिल के ‘बाउंस चेक’ देने वालों की अब खैर नहीं, महावितरण दर्ज कराएगा सीधे FIR, लगेगा भारी जुर्माना
नागरिकों की समस्याएं सुनी
गृह राज्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र का दौरा करने और यहां की कानून-व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर मिला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं तथा अपेक्षाएं जानीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए एक नई अध्ययन कक्ष (अभ्यासिका) इमारत का निर्माण किया गया है।
