Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति पर चाकू से हमला, अमरावती में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Attempt to Murder: अमरावती के मलकापुर क्षेत्र में पत्नी को मायके से वापस लाने गए पति पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 20, 2026 | 08:57 PM

Knife Attack (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Crime News: शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के मलकापुर परिसर में पत्नी को मायके से वापस बुलाने गए पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किरण बागडे 23 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता 24 वर्षीय युवक की पत्नी पिछले एक महीने से मलकापुर स्थित अपने मायके में रह रही थी।

जब शिकायतकर्ता अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए अपने ससुराल मलकापुर आया, तो उसकी सास ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक महीने से मलकापुर नगर परिषद के पास रहने वाले आरोपी किरण बागड़े के घर पर रह रही है और वह हमारे साथ नहीं रहती।

पत्नी को साथ ले जाने की बात पर भड़का युवक

यह बात पता चलने पर शिकायतकर्ता तुरंत बताए गए पते पर आरोपी किरण बागड़े के घर पहुंचा। वहां उसने आरोपी से कहा कि तुमने मेरी पत्नी को अपने घर में क्यों रखा है उस समय उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी। जब शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी से साथ चलने को कहा, तो वह दूसरे कमरे में चली गई और पति को गालियां देने लगी।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway

हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख

मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?

पति पर किया जानलेवा हमला

इस बात पर गुस्सा होकर जब पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा, तो वहां मौजूद आरोपी किरण बागडे तुरंत बाजू के कमरे में गया और वहां से चाकू उठा लाया। आरोपी ने चाकू से शिकायतकर्ता के पेट के दाहिने हिस्से और दाहिने पैर की जांघ पर जोरदार वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

ये भी पढ़े: चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल शिकायतकर्ता चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल में जख्मी की शिकायत पर किरण बागडे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

Amravati malkapur husband stabbed wife dispute attempt to murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:41 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.